Jyotiraditya Scindia: सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा… दिग्गज नेता के तीखे बोल

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

इंदौर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान अजय सिंह राहुल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की संभावित वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने साफ कहा कि अगर सिंधिया कांग्रेस में लौटते हैं तो वे इसका विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो पार्टी छोड़ने तक का फैसला ले सकते हैं. उनके बयान ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और 2020 के सत्ता परिवर्तन की पुरानी यादों को फिर चर्चा में ला दिया.
Jyotiraditya Scindia: सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा… दिग्गज नेता के तीखे बोल

मध्यप्रदेश कांग्रेस में पुराने राजनीतिक विवाद एक बार फिर खुलकर सामने आते दिखाई दिए. इंदौर के गांधी भवन में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजेय सिंह राहुल ने ऐसा बयान दिया जिसने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी. उनके बयान को कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी नाराजगी और पुराने मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है. कार्यक्रम में जब कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि भविष्य में अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो क्या पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं की वापसी हो सकती है, तब अजय सिंह ने बिना किसी हिचक के जवाब दिया. उन्होंने साफ कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं पड़ेगी जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी छोड़ी थी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी परिस्थितियों को देखते हुए कुछ मामलों में फैसला अलग हो सकता है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया की वापसी को लेकर चर्चा तेज

मामला उस समय और ज्यादा चर्चा में आ गया जब बातचीत का केंद्र सीधे केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की संभावित वापसी पर पहुंच गया. इस सवाल पर अजय सिंह ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर सिंधिया दोबारा कांग्रेस में लौटते हैं तो वे इसका समर्थन नहीं करेंगे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर पार्टी उन्हें वापस लेती है तो वे खुद कांग्रेस छोड़ने पर विचार करेंगे. उनके इस बयान का मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने भी समर्थन किया. इसके बाद कार्यक्रम केवल कार्यकर्ता संवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक संकेतों और अंदरूनी संदेशों का बड़ा मंच बन गया.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था

दरअसल मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. उनके साथ कई विधायकों ने भी पार्टी छोड़ी, जिसके बाद तत्कालीन Kamal Nath सरकार अल्पमत में आ गई और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया. उस घटनाक्रम को कांग्रेस आज भी अपने सबसे बड़े राजनीतिक झटकों में गिनती है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अजय सिंह राहुल का यह बयान केवल व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है, बल्कि कांग्रेस के उस वर्ग की सोच को दर्शाता है जो 2020 की टूट को अब तक भुला नहीं पाया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि यह बयान सिर्फ मंच तक सीमित रहता है या आने वाले दिनों में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में नई बहस और खींचतान को जन्म देता है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़