MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में IAS ट्रांसफर, संजय शुक्ल और शिवशेखर शुक्ल को अहम जिम्मेदारी

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ल को अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया है, साथ ही उन्हें विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में IAS ट्रांसफर, संजय शुक्ल और शिवशेखर शुक्ल को अहम जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कई विभागों में फेरबदल किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.

इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

नई व्यवस्था के तहत 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ल को गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. सरकार ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी है.

वहीं 1994 बैच के ही एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी शिवशेखर शुक्ल को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा उन्हें संस्कृति विभाग और स्वराज संस्थान में आयुक्त सह संचालक का प्रभार भी सौंपा गया है. माना जा रहा है कि प्रशासनिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.

इसके साथ ही अरविंद दुबे को संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सरकार द्वारा किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रभावी संचालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

राज्य सरकार लगातार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सक्रिय और परिणाम आधारित बनाने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में समय समय पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है ताकि विभागीय कामकाज को और अधिक सुचारु तरीके से संचालित किया जा सके.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़