MP 62 IPS Transfer: मोहन यादव सरकार का एक्शन मोड, 62 IPS ट्रांसफर, जानिए किन्हें कहां की मिली जिम्मेदारी

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश में देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया, जिसमें 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और 19 जिलों में एसपी बदले गए. इस कदम को सरकार के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें साफ संकेत दिया गया है कि कानून व्यवस्था पर अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.
MP 62 IPS Transfer: मोहन यादव सरकार का एक्शन मोड, 62 IPS ट्रांसफर, जानिए किन्हें कहां की मिली जिम्मेदारी

भोपाल में देर रात मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल सिर्फ एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सरकार के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है. राज्य सरकार ने एक साथ 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं और 19 जिलों में पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया है. इससे यह साफ संकेत दिया गया है कि कानून व्यवस्था को लेकर अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना के बीच लंबे समय से इस सूची पर चर्चा चल रही थी, जिसके बाद आखिरकार यह फैसला लिया गया. इस पूरी प्रक्रिया में अधिकारियों के कामकाज और प्रदर्शन को प्रमुख आधार बनाया गया है. जिन जिलों में हाल के समय में अपराध या विवाद बढ़े, वहां तुरंत बदलाव किया गया ताकि हालात पर नियंत्रण पाया जा सके.

इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

सिंगरौली में हुई बड़ी बैंक डकैती के बाद एसपी मनीष खत्री को हटाया गया, वहीं सिवनी में कथित हवाला मामले को लेकर एसपी सुनील मेहता पर कार्रवाई की गई. इन फैसलों से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार अब जिम्मेदारी तय करने के मूड में है. इसके अलावा धार, रीवा, सागर, मुरैना, छतरपुर और भिंड जैसे अहम जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके.
इस फेरबदल की खास बात यह है कि इसे सिर्फ ट्रांसफर तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसे जवाबदेही से जोड़ा गया है. जिन अधिकारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा या जिनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठे, उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाया गया है. वहीं बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देकर मौका दिया गया है.

जानें किसी हुई कहां पोस्टिंग

भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी जैसे जिलों में हुए ये बदलाव दिखाते हैं कि सरकार जमीनी स्तर पर सुधार चाहती है. अब यह देखना अहम होगा कि नए अधिकारी कितनी तेजी से हालात सुधारते हैं और जनता का भरोसा मजबूत कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़