MP Health Schemes: 5 लाख से 10 लाख तक मुफ्त इलाज, जानें सरकार की टॉप योजनाएं, ऐसे उठाएं फायदा

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. इनमें आयुष्मान भारत, राज्य बीमारी सहायता, जननी सुरक्षा, जननी शिशु सुरक्षा और सीएम केयर योजना शामिल हैं. इन योजनाओं के जरिए गरीबों, गर्भवती महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को मुफ्त या सस्ती इलाज की सुविधा मिलती है.
MP Health Schemes: 5 लाख से 10 लाख तक मुफ्त इलाज, जानें सरकार की टॉप योजनाएं, ऐसे उठाएं फायदा

मध्य प्रदेश सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. इनका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों, गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं में मदद देना है. इन योजनाओं में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना भी शामिल है.

आइए जानते हैं राज्य की कुछ प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में

राज्य बीमारी सहायता योजना
इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक सहायता दी जाती है. जिला स्तर पर 1 लाख रुपये तक, संभाग स्तर पर 1 से 2 लाख रुपये और राज्य स्तर पर 2 लाख रुपये से अधिक की मदद मिल सकती है. अब इस योजना का लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना जरूरी कर दिया गया है.

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
यह केंद्र सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजना है. इसके तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है. इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

जननी सुरक्षा योजना
यह योजना गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई है, ताकि प्रसव के दौरान मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके. इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रुपये और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1000 रुपये की सहायता दी जाती है. साथ ही परिवहन के लिए भी अलग से राशि दी जाती है. इसका लाभ लेने के लिए मदर एंड चाइल्ड हेल्थ कार्ड होना जरूरी है.

जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम
यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाई जा रही है. इसमें गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं, ताकि इलाज के दौरान उन्हें कोई खर्च न उठाना पड़े. इस योजना का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देना भी है.

सीएम केयर योजना
यह योजना खास तौर पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए शुरू की जा रही है. इसके तहत उन्हें 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा. इस योजना के लिए सरकार की ओर से प्रीमियम राशि भी तय की गई है.

इन सभी योजनाओं का मकसद प्रदेश के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़