MP Kisan: किसानों के खातों में पहुंचे 10403 करोड़ रुपये, इस स्कीम से हो रहे मालामाल

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी का काम तेज गति से जारी है. अब तक 9.38 लाख किसानों से 56.45 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है और किसानों को 10403 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है. सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए तौल पर्ची और भुगतान का समय बढ़ाया है, साथ ही उपार्जन केंद्रों पर पानी, छाया, बैठने और तौल की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं. किसानों से 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है. किसानों ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस बार खरीदी प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक है.
MP Kisan: किसानों के खातों में पहुंचे 10403 करोड़ रुपये, इस स्कीम से हो रहे मालामाल

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी का काम इस बार तेज गति और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लगातार मॉनीटरिंग और उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण का असर अब साफ दिखाई दे रहा है. किसानों को न केवल अपनी फसल बेचने में सुविधा मिल रही है, बल्कि भुगतान भी समय पर किया जा रहा है. अब तक किसानों के खातों में 10 हजार 403 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है. सरकार ने गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख 23 मई तय की है.

इतना खरीदा जा चुका है गेहूं

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अब तक 9 लाख 38 हजार किसानों से करीब 56.45 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है. किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. तौल पर्ची जारी करने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है, जबकि भुगतान संबंधी देयक रात 12 बजे तक जारी किए जा रहे हैं. गेहूं खरीदी सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक लगातार चल रही है.

सरकार ने क्या उठाय कदम

सरकार ने उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी है. जरूरत पड़ने पर जिलों को अतिरिक्त कांटे लगाने का अधिकार भी दिया गया है. इसके साथ ही एनआईसी सर्वर की क्षमता बढ़ाई गई है ताकि तकनीकी दिक्कतें कम हों और प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके. खाद्य विभाग द्वारा हर घंटे खरीदी की निगरानी की जा रही है.

किसानों को क्या मिली सुविधा

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों पर पीने के पानी, छाया, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. वहीं तौल और भंडारण के लिए बारदाना, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट, गुणवत्ता जांच उपकरण, सफाई के लिए पंखे और छलनी जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं. खरीदे गए गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त भंडारण क्षमता तैयार की गई है.

प्रदेश में कैसे खरीदी जा रही है गेहूं

प्रदेश में किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और 40 रुपये बोनस सहित कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है. किसानों का कहना है कि इस बार व्यवस्थाएं पहले से काफी बेहतर हैं. ग्राम रामकोट के किसान रामचरण अन्ना ने बताया कि उनकी ट्रॉली केवल 10 मिनट में खाली हो गई और केंद्र पर पानी व बैठने की अच्छी सुविधा मिली. वहीं मानपुरा पंचायत के गोपाल सिंह ने भी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के आराम और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़