शोले के ठाकुर बने श्रीनिवास के पोते- दादा के जन्मदिन से रहे दूर, दिग्विजय बोले - शर्म आनी चाहिए

शोले के ठाकुर बने श्रीनिवास के पोते- दादा के जन्मदिन से रहे दूर, दिग्विजय बोले - शर्म आनी चाहिए

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ 17 सितंबर 2025

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में आज विंध्य के शेर और कांग्रेस के दिग्गज पंडित श्रीनिवास तिवारी का शताब्दी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लेकिन इस आयोजन से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया। जिस पोते को दादा की राजनीतिक विरासत संभालनी थी, वह पूरे कार्यक्रम से नदारद रहे। क्या ये उनकी सियासी मजबूरी थी या पार्टी का दबाव?

खबर डिजिटल की खबर का बड़ा असर: अभद्र व्यवहार वाले सचिव निरंकार सिंह निलंबित - Khabar Digital

दिग्विजय सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा – “क्या दादा की याद में आने के लिए भी निमंत्रण चाहिए था? शर्म आनी चाहिए।

रीवा के तिवारी निवास पर आज पूरा विंध्य उमड़ पड़ा। बहू अरुणा तिवारी के साथ कांग्रेस के बड़े- बड़े नेताओं का जमावड़ा रहा। भीड़ इतनी थी कि कुर्सियां तक कम पड़ गईं। माहौल में राजनीति भी थी और श्रद्धा भी। लेकिन इन कुर्सियों के बीच एक खाली जगह सबसे ज्यादा खटक रही थी। यह जगह थी बीजेपी विधायक और श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी की। वह न तो जन्मदिन समारोह में पहुंचे, न प्रतिमा अनावरण में। इस बात को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि क्या सिद्धार्थ को अपने दादा के जन्मदिन पर आने के लिए निमंत्रण चाहिए था? इतनी बड़ी विरासत उन्हें मिली है। क्या उनका कर्तव्य नहीं बनता? उसे शर्म आनी चाहिए।

झाबुआ बस हादसा: मासूम आदित्य के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिए 4 लाख, मंत्री निर्मला भूरिया ने 1 लाख की सहायता घोषित की - Khabar Digital

क्या यह खामोशी आने वाले वक्त में उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती बन जाएगी?

इस बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या सिद्धार्थ तिवारी पर पार्टी का ऐसा दबाव है कि वह अपने ही दादा की याद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते? श्रीनिवास तिवारी के शताब्दी वर्ष में यह घटना दिखाती है कि आज राजनीति में परिवार और विरासत से ज्यादा अहम हो गई है पार्टी की लाइन। शोले के ठाकुर की तरह, सिद्धार्थ आज अपने ही परिवार के कार्यक्रम में हाथ बंधे खड़े दिखाई दिए। सवाल यह है- क्या यह खामोशी आने वाले वक्त में उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती बन जाएगी?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वारा में 233 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात - Khabar Digital

सौवीं जयंती पर श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा का अनावरण

रीवा के पुलिस लाइन चौराहे पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा का विवादों के बाद बुधवार को अनावरण कर दिया गया है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, अमरपाटन विधायक राजेंद्र सिंह और सतना विधायक डब्बू कुशवाहा सहित कई कांग्रेसी दिग्गज मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि विंध्य के विकास पुरुष दादा श्रीनिवास तिवारी ने गरीबों और वंचितों की आवाज बनकर सैद्धांतिक राजनीति की। हम सबको उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर दादा को नमन किया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

यही भी पढ़ें – अपने जन्मदिन पर मोदी ने महिलाओं को दिया तोहफा… – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़