झूठे केस में पति को जेल भेजने का आरोप: विवादित आरक्षक आकाश निषाद सस्पेंड

तखतपुर/ विक्की कश्यप। तखतपुर थाने में पदस्थ आरक्षक आकाश निषाद (क्रमांक 1287) पर एक महिला ने जबरन घर में घुसने, अवैध वसूली करने और मांग पूरी न होने पर उसके पति को झूठे शराब तस्करी के मामले में फंसाकर जेल भेजने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया था ! महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है और अपनी शिकायत की सत्यता साबित करने के लिए शपथ पत्र (Affidavit) भी संलग्न किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसपी ने सस्पेंड की कार्यवाही की ​क्या है पूरा मामला? ​वार्ड क्रमांक 12, तखतपुर की निवासी शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि: ​2 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे आरक्षक आकाश निषाद अपने एक साथी के साथ जबरन उनके घर में घुस गया और वीडियो बनाने लगा। ​उसने पति-पत्नी को धमकाते हुए कहा कि वे शराब बेचते हैं और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ₹20,000 की मांग की।

Must Read दिग्विजय-उमंग सिंघार की कमरा बंद मुलाकात, खुद दिग्विजय पहुंचे सिंघार के घर ! - Khabar Digital

डरकर उन्होंने आरक्षक को ₹20,000 दे दिए। आरक्षक फिर घर आया और इस बार ₹10,000 की मांग की, साथ ही 'मुर्गा बनाने और घर में ही खाने' की बात कही। पैसे देने से मना करने पर उसने परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि शराब तस्करी का झूठा मामला (धारा 34(2)) दर्ज कर पति को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। ​महिला का कहना है कि वे गरीब हैं और आरक्षक उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर बार-बार पैसे मांगता था। ​

नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप ​शिकायतकर्ता महिला ने आरक्षक आकाश निषाद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए थे। ​बिना महिला पुलिस बल और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के घर में जबरदस्ती क्यों घुसा गया? ​जब आरक्षक घर में घुसा, तब शिकायतकर्ता की सास पूरे कपड़े नहीं पहने हुए थीं और उन्हें छिपना पड़ा। महिला ने पूछा कि क्या पुलिस के नियमों का पालन करना जरूरी नहीं है? ​किस अधिकारी के संरक्षण में आरक्षक लगातार लोगों के घरों में घुसकर धमका रहा है और अवैध वसूली कर रहा है?

Must Read TI को ब्लैकमेल करने वाली लेडी ASI बर्खास्त, 3 साल के बाद हुई कार्रवाई - Khabar Digital

​आरक्षक का पुराना विवादित रिकॉर्ड

आरक्षक आकाश निषाद का तखतपुर क्षेत्र में पदस्थापना का इतिहास भी विवादों से भरा रहा है। वह लगभग ढाई साल से इस थाने में तैनात है, और इससे पहले भी तीन साल तक यहीं पदस्थ था, बीच में केवल कुछ महीनों के लिए उसकी पदस्थापना बदली गई थी। पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच उसकी अवैध वसूली की चर्चाएं अक्सर होती रहती थीं। ​पहले भी परसाकापा बराही में अवैध वसूली के लिए जाने पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी, जिसमें वह घायल भी हो गया था। उस मामले में उल्टे ग्रामीणों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

Must Read : जहरीला कफ सिरप में केमिकल की मात्रा इतनी… कि हाथी की किडनी भी हो जाए फेल - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़