कटनी। कैमोर में रावण दहन को लेकर संकट की स्थिति दिख रही। बारिश ने उत्सव की तैयारी में खलल डाला है। तेज बारिश के कारण रावण का पुतला पूरी तरह भीग गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुतला पर्याप्त रूप से सुख नहीं पाया, तो दशहरा समारोह में इसे जलाना मुश्किल होगा।
आज हुई झमाझम बारिश ने रावण के पुतले को भीगा दिया है। अब केवल एक दिन में पुतले को पूरी तरह सुखाना चुनौतीपूर्ण होगा। भीगे पुतले पर आग लगाना न केवल मुश्किल होगा, बल्कि धुआँ भी अधिक उठ सकता है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है।


