P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSatna News : स्कॉलर होम कॉलेज सतना में प्रवेश घोटाला?…. छात्रों ने...

Satna News : स्कॉलर होम कॉलेज सतना में प्रवेश घोटाला?…. छात्रों ने लगाया अवैध शुल्क वसूली और दुर्व्यवहार का आरोप

FIR की मांग तेज

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ स्कॉलर होम कॉलेज सतना में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ASAP छात्र संगठन ने कॉलेज प्रबंधन पर अवैध शुल्क वसूली, फर्जी प्रवेश और छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगाते हुए तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है।

पूरी फीस ली, प्रवेश नहीं दिया?
ASAP संगठन के मुताबिक, कॉलेज प्रबंधन ने कई छात्र-छात्राओं से पूरा एडमिशन शुल्क तो ले लिया, लेकिन नियमित प्रवेश प्रदान नहीं किया। छात्रों को इस बात का पता तब चला जब शैक्षणिक सत्र समाप्ति की ओर था और वे परीक्षा की तारीख जानने कॉलेज पहुँचे। कॉलेज स्टाफ ने उन्हें बताया कि उनका एडमिशन हुआ ही नहीं है।

करियर दांव पर
छात्रों का कहना है कि लगभग पूरे वर्ष की पढ़ाई बर्बाद हो गई और अब परीक्षाओं का समय आने पर उन्हें ‘डिप्लोमा’ का विकल्प देकर मामला दबाने की कोशिश की गई।

ASAP संगठन का हस्तक्षेप
मामले की जानकारी मिलते ही ASAP छात्र संगठन की जिला प्रभारी अवनी सिंह बैस टीम के साथ कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्राचार्य और शिक्षकों से बातचीत के दौरान कॉलेज प्रबंधन अपनी गलती छिपाने की कोशिश करता रहा।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अभद्रता का आरोप
27 नवंबर 2025 को छात्रों और संगठन द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था, तभी कॉलेज स्टाफ द्वारा छात्रों के साथ अभद्र और अमर्यादित व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है।
छात्रों पर स्टाफ द्वारा यह झूठा आरोप भी लगाया गया कि वे “नशे की हालत में” आए हैं और स्टाफ ने कई छात्रों को पहचानने से भी इनकार कर दिया।

FIR दर्ज न होने पर छात्रों में आक्रोश
ASAP संगठन ने 27 नवंबर को थाना सिटी कोतवाली में आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इससे छात्रों में रोष है और उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

छात्र संगठन की मांग
कॉलेज प्रबंधन पर धोखाधड़ी (Fraud) और अवैध शुल्क वसूली के आरोपों की तत्काल जांच

छात्रों के साथ किए गए अमर्यादित व्यवहार पर सख्त कार्रवाई
संबंधित प्राचार्य व स्टाफ के खिलाफ FIR दर्ज कर कठोर दंडात्मक प्रक्रिया शुरू हो, मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट