Milk prices hike:- दूध की कीमतों ने फिर बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, महंगाई ने फिर एक बार लोगो को बड़ा झटका दिया है। मदर डेयरी ने छठ पूजा से पहले ही दूध के भाव बढ़ा दिये है। दूध की बढ़ती कीमतों का असर लगभग दूध से बनने वाली सभी चीजों को प्रभावित करेगा। दूध से बनने वाली सामग्री जैसे - मिठाई, खोवा, दही, पनीर, चाय और अन्य सामग्रियों पर भी इसका प्रभाव पड़ने वाला है।
मदर डेयरी ने दूध के रेट बढ़ाए जिसके बाद इसका असर बहुत ज्यादा मात्रा में कई चीजों को प्रभावित करेगा। मदर डेयरी की तरफ से दिल्ली एनसीआर में दूध के रेट बढाए है जिसमें फिलहाल ₹4 तक की बढ़ोतरी की है। ऐसे में अब फुल क्रीम 4 और टोंड दूध ₹2 के इजाफे के साथ मिलेगा।
इससे पहले जहां दूध का रेट 72 रुपए लीटर था, वहीं अब फुल क्रीम दूध ₹70 लीटर हो जाएगा। वही टोंड दूध की कीमत 58 रुपए से बढ़कर ₹60 प्रति लीटर हो जाएगी, वही दूध का पाउच ₹60 से बढ़कर 62 रुपए प्रति लीटर बिकेगा। डबल टोंड दूध ₹54 से बढ़कर ₹56 में मिलेगा वही कॉउ मिल्क 62 रुपए से बढ़कर 65 रुपए में बिकेगा।
लागत के कारण बड़े दूध के दाम
जानकारी के मुताबिक, किसानों द्वारा बेचे जा रहे दूध की खरीद पर कीमतें बढ़ाई गई है जिसकी वजह से कंपनियों द्वारा दूध के रेट बढ़ाए गए हैं। इससे पहले भी लगभग 6 महीने पूर्व दूध के रेट बढ़ाए गए थे। इस दौरान भैंस का दूध 75 रुपए से बढ़कर ₹80 लीटर किया गया था जिसमें फुल क्रीम दूध को 70 से 72 लीटर किया गया था और आधे लीटर दूध को भी 35 से बढ़कर ₹36 लीटर किया गया था। किसानों को कंपनी की तरफ से लगभग 75 से 80% हिस्सा प्राप्त होता है जिसकी वजह से कंपनी द्वारा कुछ भार ग्राहकों के ऊपर डाला गया है।
दूध की कीमतें कल होगी लागू
मदर डेयरी की तरफ से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है जिसके चलते दो से चार रुपए प्रति लीटर ग्राहक को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। दूध की कीमत 12 नवंबर यानि कि कल लागू की जाएगी। कंपनी की तरफ से या फैसला इसीलिए लिया गया है क्योंकि खरीद लागत बढ़ चुकी है जिसकी वजह से उन्हें दूध की कीमतें भी बढ़ानी पड़ी।
मई महीने में भी बढ़ी थी दूध की कीमते
जानकारी के मुताबिक सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि इससे पहले मई के महीने में भी दूध की कीमत बढ़ाई गई थी। इतना ही नहीं अप्रैल के महीने में भी कीमतों में इजाफा हुआ था। दूध की बढ़ती कीमतों से अब लोगों की कई, मुश्किलें बढ़ जाएगी क्योंकि दूध से बनने वाली सभी सामग्रियों के भाव में इजाफा देखने को मिल सकता है।









