भोपाल/खबर डिजिटल/ रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर दिए गए कथित बयान पर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दल इस बयान को किसानों का अपमान बताते हुए भाजपा को घेर रहे हैं। अब मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस मामले में सांसद पर निशाना साधा है।
जीतू पटवारी का सीधा पलटवार
जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2029 में जनता ही फैसला करेगी कि कौन नशे में है और कौन होश में। उनके इस बयान को भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी पर सीधा पलटवार माना जा रहा है।
किसानों पर बयानबाजी का विरोध
किसानों को लेकर दिए गए सांसद के कथित बयान के बाद कांग्रेस लगातार विरोध जता रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अन्नदाता के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना उनका अपमान है। वहीं, जीतू पटवारी के बयान के बाद इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।









