मध्यप्रदेश•

अब खेती सिर्फ गुजारे का नहीं, कमाई का बनेगी जरिया! सरकार का बड़ा प्लान, आधुनिक तकनीक और निवेश से बदलेगी किसानों की तकदीर

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

अब खेती सिर्फ गुजारे का नहीं, कमाई का बनेगी जरिया! सरकार का बड़ा प्लान, आधुनिक तकनीक और निवेश से बदलेगी किसानों की तकदीर

भोपाल/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी, आधुनिक और रोजगारपरक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने तथा खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक, नवाचार और उन्नत कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सीएम डॉ. यादव ने बुधवार को नई दिल्ली मंडपम में निजी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम भारत एग्रीकल्चरल कॉन्फ्रेंस में सत्र को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार का विशेष ध्यान प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर है। किसानों को परंपरागत खेती के साथ नई तकनीकों और लाभकारी कृषि गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से निवेशकों को विभिन्न विभागों की आवश्यक अनुमतियां एक ही व्यवस्था के अंतर्गत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर अधिक से अधिक कृषि भूमि को सिंचित क्षेत्र के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के साथ कृषि अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। इससे उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सरकार द्वारा महिला किसानों, युवाओं और प्रगतिशील किसानों को कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। कृषि को केवल परंपरागत व्यवसाय तक सीमित न रखते हुए इसे आधुनिक तकनीक, उद्यमिता और रोजगार से जोड़ने की दिशा में पहल की जा रही है। किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, बेहतर बीज, आधुनिक कृषि उपकरणों तथा फसल प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करने और बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

राज्य सरकार का लक्ष्य कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय और जीवन स्तर में सुधार करना है। आधुनिक कृषि, निवेश, नवाचार और किसान-केंद्रित योजनाओं के समन्वय से मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

about 5 hours ago

मोदी सरकार की 25 परियोजनाओं पर 2.11 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ! जीतू पटवारी ने पूछा- जनता के पैसे की बर्बादी का जिम्मेदार कौन?

about 8 hours ago

उज्जैन के बगड़िया टावर में भीषण आग: तीसरी मंजिल पर 10 से 15 लोग फंसे, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

about 8 hours ago

स्वच्छता सर्वेक्षण में MP का जलवा: देवास और उज्जैन देश में नंबर-1, जबलपुर दूसरे स्थान पर, रीवा को भी मिला पुरस्कार

about 9 hours ago

जनजातीय नायकों के योगदान और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह

about 9 hours ago

बैलखेड़ी में विशाल इनामी दंगल एवं मंडई मेले का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

about 9 hours ago

और पढ़ें

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी के बीच वायरल हुआ प्रपोजल वीडियो,डायमंड रिंग पहनाते दिखे म्यूजिक कंपोजर
सेलेब्रिटीज़

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी के बीच वायरल हुआ प्रपोजल वीडियो,डायमंड रिंग पहनाते दिखे म्यूजिक कंपोजर

मोदी सरकार की 25 परियोजनाओं पर 2.11 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ! जीतू पटवारी ने पूछा- जनता के पैसे की बर्बादी का जिम्मेदार कौन?
मध्यप्रदेश

मोदी सरकार की 25 परियोजनाओं पर 2.11 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ! जीतू पटवारी ने पूछा- जनता के पैसे की बर्बादी का जिम्मेदार कौन?

उज्जैन के बगड़िया टावर में भीषण आग: तीसरी मंजिल पर 10 से 15 लोग फंसे, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर
मध्यप्रदेश

उज्जैन के बगड़िया टावर में भीषण आग: तीसरी मंजिल पर 10 से 15 लोग फंसे, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

स्वच्छता सर्वेक्षण में MP का जलवा: देवास और उज्जैन देश में नंबर-1, जबलपुर दूसरे स्थान पर, रीवा को भी मिला पुरस्कार
मध्यप्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण में MP का जलवा: देवास और उज्जैन देश में नंबर-1, जबलपुर दूसरे स्थान पर, रीवा को भी मिला पुरस्कार

जनजातीय नायकों के योगदान और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह
मध्यप्रदेश

जनजातीय नायकों के योगदान और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह

बैलखेड़ी में विशाल इनामी दंगल एवं मंडई मेले का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच
मध्यप्रदेश

बैलखेड़ी में विशाल इनामी दंगल एवं मंडई मेले का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

डिंडोरी में 'मिठाई' का लालच देकर खिलाया सुअर मार बम, चबाते ही उड़ गए चीथड़े
मध्यप्रदेश

डिंडोरी में 'मिठाई' का लालच देकर खिलाया सुअर मार बम, चबाते ही उड़ गए चीथड़े

MP में 42 साल बाद बदलेंगी जिलों और तहसीलों की सीमाएं! 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से शुरू होगी सुनवाई
मध्यप्रदेश

MP में 42 साल बाद बदलेंगी जिलों और तहसीलों की सीमाएं! 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से शुरू होगी सुनवाई

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, MP का जवान भी शामिल
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, MP का जवान भी शामिल