UP Election 2027: कांग्रेस ने सपा को सौंपी 181 सीटों की लिस्ट, सहारनपुर से वाराणसी तक इन सीटों पर ठोका दावा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

UP Election 2027: कांग्रेस ने सपा को सौंपी 181 सीटों की लिस्ट, सहारनपुर से वाराणसी तक इन सीटों पर ठोका दावा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीटों के बंटवारे की तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस ने गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी के लिए करीब 181 विधानसभा सीटों की सूची तैयार कर सपा को सौंपी है। इसमें सहारनपुर, रायबरेली, अमेठी, लखनऊ और वाराणसी जैसे जिलों की सीटें शामिल हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार, 16 नवंबर को अपने आवास पर अहम बैठक बुलाई है। इसमें राहुल गांधी, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा और इमरान मसूद समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में सपा के साथ सीट बंटवारे और पार्टी की दावेदारी पर चर्चा होगी। इसके बाद 17 नवंबर को दिल्ली में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होने की संभावना है।

सहारनपुर से वाराणसी तक इन सीटों पर नजर

कांग्रेस की सूची में सहारनपुर की गंगोह, नकुड़, बेहट और सहारनपुर देहात सीट शामिल हैं। रायबरेली में बछरावां, सरेनी, ऊंचाहार, सलोन और सदर सीट पर पार्टी की नजर है। अमेठी की तिलोई, गौरीगंज और जगदीशपुर के अलावा लखनऊ की सरोजनीनगर, मलिहाबाद और बख्शी का तालाब सीट भी सूची में हैं।

वाराणसी में कांग्रेस पिंडरा, कैंट, रोहनिया, अजगरा और सेवापुरी सीटों पर दावा करना चाहती है।

आगरा, कानपुर और प्रयागराज की सीटें भी शामिल

सूची में सीतापुर की हरगांव, बिसवां, सीतापुर और मिश्रिख सीटें हैं। प्रयागराज की उत्तरी, पश्चिमी और करछना सीट के साथ बाराबंकी की जैदपुर, दरियाबाद और रामनगर भी शामिल हैं। इसके अलावा आगरा की खैरागढ़ और बाह, कानपुर की कैंट, किदवई नगर, गोविंदनगर और घाटमपुर सीटों पर कांग्रेस की नजर है।

महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, उन्नाव, हरदोई, बदायूं, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की सीटें भी सूची में रखी गई हैं।

सांसदों वाले जिलों में तीन सीटों की मांग

कांग्रेस की रणनीति के मुताबिक, जिन जिलों में उसके सांसद हैं, वहां कम से कम तीन विधानसभा सीटें मांगी जा सकती हैं। कुछ जिलों में दो और बाकी जिलों में कम से कम एक सीट पर पार्टी दावा पेश करने की तैयारी में है। अब 17 नवंबर को होने वाली संभावित बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा अहम रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 साल की अल्पायु में वो किया कि इंसान से भगवान बन गए: CM मोहन यादव

about 8 hours ago

श्रीरामराजा सरकार का खजाना डबल लॉक में पूर्णतः सुरक्षित, खजाने में रखी किसी भी सामग्री के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं

about 8 hours ago

सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' होगा, 2 लाख नए पदों पर होगी भर्ती; 16.97 करोड़ के नगर निगम भवन का किया लोकार्पण

about 8 hours ago

MP के नगरीय निकायों में 250 करोड़ की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, 300 रुपये की LED 11 हजार में खरीदी!

about 9 hours ago

MP में 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! 6 दिसंबर को भोपाल में होगा ‘नौकरी बचाओ आंदोलन’

about 10 hours ago

विदिशा मध्यप्रदेश में नाबालिग बालिका से यौन उत्पीड़न के मामले में NHRC सख्त; मध्य प्रदेश के DGP और प्रमुख सचिव गृह को नोटिस, दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

about 10 hours ago

और पढ़ें

भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 साल की अल्पायु में वो किया कि इंसान से भगवान बन गए: CM मोहन यादव
मध्यप्रदेश

भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 साल की अल्पायु में वो किया कि इंसान से भगवान बन गए: CM मोहन यादव

श्रीरामराजा सरकार का खजाना डबल लॉक में पूर्णतः सुरक्षित, खजाने में रखी किसी भी सामग्री के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं
मध्यप्रदेश

श्रीरामराजा सरकार का खजाना डबल लॉक में पूर्णतः सुरक्षित, खजाने में रखी किसी भी सामग्री के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं

सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' होगा, 2 लाख नए पदों पर होगी भर्ती; 16.97 करोड़ के नगर निगम भवन का किया लोकार्पण
मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' होगा, 2 लाख नए पदों पर होगी भर्ती; 16.97 करोड़ के नगर निगम भवन का किया लोकार्पण

राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक मंच पर किया गर्लफ्रेंड का जिक्र, सुनाया माता-पिता की पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा
नेशनल न्यूज़

राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक मंच पर किया गर्लफ्रेंड का जिक्र, सुनाया माता-पिता की पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

MP के नगरीय निकायों में 250 करोड़ की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, 300 रुपये की LED 11 हजार में खरीदी!
मध्यप्रदेश

MP के नगरीय निकायों में 250 करोड़ की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, 300 रुपये की LED 11 हजार में खरीदी!

नेहरू से नरेंद्र मोदी तक... देश के प्रधानमंत्रियों को क्या खाना था पसंद? किसी को रोगन जोश तो किसी को भाती थी गुजराती थाली
नेशनल न्यूज़

नेहरू से नरेंद्र मोदी तक... देश के प्रधानमंत्रियों को क्या खाना था पसंद? किसी को रोगन जोश तो किसी को भाती थी गुजराती थाली

MP में 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! 6 दिसंबर को भोपाल में होगा ‘नौकरी बचाओ आंदोलन’
मध्यप्रदेश

MP में 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! 6 दिसंबर को भोपाल में होगा ‘नौकरी बचाओ आंदोलन’

विदिशा मध्यप्रदेश में नाबालिग बालिका से यौन उत्पीड़न के मामले में NHRC सख्त; मध्य प्रदेश के DGP और प्रमुख सचिव गृह को नोटिस, दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
मध्यप्रदेश

विदिशा मध्यप्रदेश में नाबालिग बालिका से यौन उत्पीड़न के मामले में NHRC सख्त; मध्य प्रदेश के DGP और प्रमुख सचिव गृह को नोटिस, दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

मेडिकल कॉलेज के HOD ने पूछा महिला डॉक्टर का साइज, खूबसूरती की तारीफ, कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पद से हटाए गए