अमेठी।धम्मौर बाजार में पुलिस ने सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण को थाना अध्यक्ष राघवेन्द्र सिहं ने पुलिस बल के साथ स्थानीय बाजार में सड़क की पटरी पर तख्त,ठेला, टीन और दुकानें लगाकर कब्जा करनेवाले लोगों के अवैध अतिक्रमण को प्रशासन के निर्देशानुसार हटवाया। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिहं ने कहा कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण हटवाने का अभियान प्रशासन ने चलाया है। पटरी पर से अतिक्रमण न हटाने वालों पर मुकदमा लिख कर कार्यवाही की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई महीनों से धम्मौर थाना पुलिस ने सड़क से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। अतिक्रमण न हटाए जाने के बाद शुक्रवार को धम्मौर थाना पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सड़क पर अवैध अतिक्रमण हटवा दिया है। धम्मौर के निवासी सुखलाल ने बताया कि अतिक्रमण होने से आयदिन हादसे होते रहते है। बाजार लगने पर लोगों को निकलने की जगह नहीं होती है। हालांकि कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।
सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण पर पुलिस का डंडा
By admin
0
0
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें


