P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशशॉर्ट सर्किट से लगी आग,दो कच्चे घरों की गृहस्थी जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग,दो कच्चे घरों की गृहस्थी जलकर राख

सुल्तानपुर/ महेश/खबर डिजिटल/ बल्दीराय तहसील क्षेत्र के निसासिन गांव में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो कच्चे घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।आग की घटना में पशुधन,अनाज और वाहन सहित लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।निसासिन गांव निवासी मुन्तजीम अहमद और मुतीन अहमद के कच्चे मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान जलने लगा।आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आगजनी की इस घटना में मुन्तजीम अहमद की 12 बकरियां, एक बाइक, तीन साइकिल तथा कई कुंतल अनाज जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।ग्रामीणों ने घटना की सूचना हल्का लेखपाल, एसडीएम और तहसीलदार को दे दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

ko

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट