P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeचुनावमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 17 अक्टूबर का कार्यक्रम: आज बिहार के...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 17 अक्टूबर का कार्यक्रम: आज बिहार के दो विधानसभा में CM करेंगे जनसभाएँ

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को बिहार के गया टाउन विधानसभा और नवादा जिले के हिसुआ विभानसभा के दौरे पर हैं। यहां CM 2 अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 8:30 से 9:10 बजे तक बिहार के बीजेपी गेस्ट हाउस से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके बाद सुबह 9:30 से 11 बजे के बीच वे एयरपोर्ट दिल्ली से एयरपोर्ट गया, जिला गया (बिहार) पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का पहला स्थानीय कार्यक्रम – गया टाउन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां सुबह 11:05 से 11:30 बजे बिहार के गया टाउन विधानसभा के हरिदास सेमिनरी स्कूल प्रांगण में पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

Sagar News: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल, बाजार से की खरीददारी – Khabar Digital

मुख्यमंत्री का दूसरा कार्यक्रम – हिसुआ, जिला नवादा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 12:30 से दोपहर 1:30 बजे नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा पहुंचेंगे। यहां जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के बगल जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री का दूसरा कार्यक्रम तीसरा कार्यक्रम – विष्णुपद मंदिर, गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 02:15 बजे से 03:15 बजे जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल परिसर से मुख्यमंत्री विष्णुपद मंदिर, गया जिला पहुंचेगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

2 दिन में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से 258 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण – Khabar Digital

बिहार से भोपाल वापसी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 03:45 से 04:00 बजे तक विष्णुपद मंदिर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट गया पहुंचेंगे। यहां से शाम 04:05 से 05:30 के बीच एयरपोर्ट गया से भोपाल के स्टेट हैंगर आएंगे। शाम 05:45 बजे भोपाल निवास आगमन होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट