New Electricity Connection in MP: अब बिजली का नया कनेक्शन लेना बहुत आसान हो गया है, इसके लिए अब बिजली ऑफिश का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अब ऑनलाइन आवेदन कर नया बिजली कनेक्शन लिया जा सकता है। इसके लिए उपभोक्ता saral sanyojan app सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से online apply करते ही निर्धारित समया में घर बैठे ही नया कनेक्शन हो जाएगा।
saral sanyojan portal पर करें online apply
अब तक भोपाल शहर और ग्रामीण क्षेत्र में saral sanyojan portal mp के माध्यम से 1 लाख 2 हजार 875 new electricity connection दिये जा चुके हैं। जबकि पूरे MPEB कार्यक्षेत्र में 5 लाख 7 हजार 634 नए कनेक्शन सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से प्रदान किये गए हैं। इनमें 10 किलोवॉट तक के अस्थायी कनेक्शन भी शामिल हैं।
प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कैसे करें आवेदन
Madhya Kshetra Vidyut Vitaran Company के प्रबंध संचालक rishi garg ने बताया कि कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल पर आवेदन करते ही निर्धारित समयावधि में तत्काल नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। नये कनेक्शन लेने हेतु उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी के पोर्टल https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home अथवा UPAY एप पर जाकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
आवेदक द्वारा विधिवत ऑनलाइन आवेदन और भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत बिजली कंपनी द्वारा सर्वे एवं अन्य औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर उपभोक्ता के परिसर में नया कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बैतूल: तेज रफ्तार जीप ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, हादसे में छात्रा की मौत – Khabar Digital


