P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Morning News : आज पांच राज्यों में होगा विधानसभा चुनाव का ऐलान!,...

Morning News : आज पांच राज्यों में होगा विधानसभा चुनाव का ऐलान!, सीजी में बारिश का अलर्ट

Morning News : आज चुनाव आयोग शाम 4 बजे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग पश्विम बंगाल, असम, तमिलनाडू, केरल और पुडुचेरी में चुनावों की घोषणा करेगा।

नशे के खिलाफ साय का कदम

रायपुर से लेकर प्रदेश के कई जिलों में नशे के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए सीमए विष्णुदेव साय सरकार ने बड़ा कदम उठाए हैं। राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एसओजी और एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन किया गया है। यह सेल प्रदेश के दस से अधिक जिलों में सक्रिय होगी और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

सीएम साय का आज का दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को बलरामपुर और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:30 बजे पुलिस मुख्यालय हेलिपैड से बलरामपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद मिशन रोड स्थित वार्ड-12 में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:45 बजे वे महासमुंद के लिए रवाना होंगे और नानकसागर में आयोजित होली मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 3:45 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे।

प्रदेश में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। रायपुर में हल्की धुंध रहने का अनुमान है, वही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तो वही प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान अंबिकापुर में दर्ज हुआ है।

LPG नियमों में बड़ा फैसला

इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी आपूर्ति को लेकर नया नियम लागू किया है। जिसके अनुसार जिन उपभोक्ताओं के घर में गैस पाईप लाईन कनेक्शन है, वे घरेलू सिलेंडर के पात्र नहीं होंगे। और जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें एलपीजी कनेक्शन वापस करना होगा। यह आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जारी किया गया है और राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद प्रभावी होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट