P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतBank Holidays April: लगातार कई दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटा लें...

Bank Holidays April: लगातार कई दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटा लें समय पर

अप्रैल का महीना शुरू होते ही बैंक से जुड़े काम करने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. इस महीने बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं, जिससे आम लोगों को अपने काम समय रहते निपटाने की सलाह दी जा रही है. छुट्टियों की संख्या काफी ज्यादा है, इसलिए अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

कितने दिनों तक बैंक रहेंगे बंद

अप्रैल महीने में बैंकों की छुट्टियों की लंबी लिस्ट जारी हो चुकी है. इस बार पूरे महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं. अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की तारीख जरूर देख लें. कई दिन लगातार बैंक बंद रहने की वजह से काम अटक सकता है. इन छुट्टियों में रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और खास मौकों पर भी बैंक बंद रहेंगे. अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं, इसलिए अपने क्षेत्र की लिस्ट देखना जरूरी है.

  • 1 अप्रैल (बुधवार): एनुअल क्लोजिंग के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे
  • 2 अप्रैल (गुरुवार): पुण्य गुरुवार के मौके पर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे पर पूरे देश में बैंक अवकाशचीला
  • 5 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में रविवार का साप्‍ताहिक अवकाश
  • 11 अप्रैल (शनिवार) : महीने का दूसरा शनिवार की छुट्टी
  • 12 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में संडे की छुट्टी रहेगी
  • 14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बिजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चिराओबा/बैसाखी के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
  • 15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस – अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
  • 16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू के मौके पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
  • 19 अप्रैल (रविवार): देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती / अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
  • 21 अप्रैल (मंगलवार): गारिया पूजा के मौके पर अगरतला के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 25 अप्रैल (शनिवार): महीना का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे
  • 26 अप्रैल (रविवार): देश के सभी बैंकों में रविवार का साप्‍ताहिक अवकाश

अप्रैल में जिन प्रमुख कारणों से बैंक बंद रहेंगे, उनमें त्योहार और क्षेत्रीय पर्व शामिल हैं. इन दिनों बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी. आज के समय में डिजिटल बैंकिंग ने लोगों को काफी राहत दी है. नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाएं छुट्टियों के दौरान भी काम करती रहेंगी. ऐसे में छोटे-मोटे काम आसानी से निपटाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट