मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. इस बार उन्होंने टीकमगढ़ जिले में सड़क किनारे एक ठेले पर खड़े होकर खुद पोहे-जलेबी बेची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
उमा भारती ने बेची पोहा-जलेबी
जानकारी के मुताबिक, उमा भारती अचानक टीकमगढ़ के बोहा इलाके में पहुंचीं, जहां सड़क किनारे एक ठेले पर पोहा-जलेबी मिल रहा था. यहां उन्होंने न सिर्फ दुकानदार से बातचीत की, बल्कि खुद ठेले पर खड़े होकर ग्राहकों को पोहा और जलेबी परोसने लगीं. उनका यह अंदाज़ वहां मौजूद लोगों के लिए हैरान करने वाला था. इस दौरान उन्होंने बड़े ही सहज तरीके से लोगों से बातचीत भी की. ठेले पर आने वाले ग्राहकों को उन्होंने अपने हाथों से नाश्ता दिया और उनसे हालचाल भी पूछा. आसपास खड़े लोग इस दृश्य को देखकर चकित रह गए और कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.
क्यों बेचनी पड़ी पोहा जलेबी
दरअसल मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टीकमगढ़ में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का अनोखे तरीके से विरोध किया. दरअसल, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने सड़क किनारे लगे ठेले और गुमटियों को हटाने की कार्रवाई की थी, जिससे कई छोटे दुकानदारों का रोजगार प्रभावित हुआ. इसी के विरोध में उमा भारती खुद सड़क पर उतर आईं और एक ठेले पर खड़े होकर पोहा और जलेबी बेचने लगीं. उनका यह कदम प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ सीधा संदेश माना जा रहा है. उन्होंने इस दौरान साफ तौर पर कहा कि गरीबों की रोजी-रोटी छीनना सही नहीं है. विरोध के दौरान उमा भारती ने अधिकारियों से अपील भी की कि जिन छोटे विक्रेताओं के ठेले हटाए गए हैं, उन्हें दोबारा अपना काम शुरू करने का मौका दिया जाए। उनका कहना था कि ये लोग इसी काम से अपने परिवार का गुजारा करते हैं, इसलिए इनके रोजगार को बचाना जरूरी है. इस कदम की सभी तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


