घंसौर/सिवनी/ खबर डिजिटल/ मनोज नामदेव/ जनपद पंचायत घंसौर अंतर्गत ग्राम कटिया में इन दिनों बालक छात्रावास भवन का निर्माण कार्य विवादों में घिर गया है। आरोप है कि यह निर्माण कार्य नियमों को ताक पर रखकर कराया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार सुनील डेहरिया की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्राम पंचायत द्वारा लिखित रूप में दर्ज आपत्ति में बताया गया है कि उक्त निर्माण कार्य पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के विपरीत किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, जिस स्थान पर निर्माण कराया जा रहा है वह सार्वजनिक उपयोग की भूमि है, जहां निर्माण से पूर्व आवश्यक अनुमति और प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
प्रधानाध्यापिका का Video Viral, कुर्सी पर मैडम, पंखा करता नजर आया छात्र… – Khabar Digital
पंचायत की अनदेखी, ठेकेदार हावी
स्थानीय स्तर पर यह भी जनचर्चा है कि पंचायत द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह कार्य हो रहा है। ठेकेदार सुनील डेहरिया पर बिना स्वीकृति और नियमों का पालन किए निर्माण आगे बढ़ाने के आरोप लग रहे हैं। ग्राम पंचायत से जुड़े सूत्र बताते हैं कि ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर किसी से कोई अनुमति नहीं ली गई है और अपनी मनमर्जी से निर्माण कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें –मध्यप्रदेश निगम मंडल नियुक्तियों पर स्टॉप, लगी रोक, खंडेलवाल का फैसला
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
मामले में अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो भविष्य में और भी अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।
जांच और रोक की मांग तेज
ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
डिंडौरी में सरकारी खजाने पर डाका: 3 इंजीनियरों ने मिलकर किया करोड़ो का खेल – Khabar Digital


