P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMaihar Police Transfer: मैहर में 5 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे...

Maihar Police Transfer: मैहर में 5 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे मिला कौन सा थाना

मैहर जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कामकाज को अधिक चुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने अहम निर्णय लिया है. इस फैसले के तहत 5 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं.

पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले

जारी आदेश के मुताबिक, नादन देहात थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत कार्यवाहक निरीक्षक रेनू मिश्रा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है. उनकी जगह पुलिस लाइन में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक पंचराज सिंह को नादन देहात थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब वे वहां नए थाना प्रभारी के तौर पर काम संभालेंगे.

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

अन्य तबादलों की बात करें तो कार्यवाहक उप निरीक्षक भैयालाल कोल को रामनगर थाने से हटाकर अमरपाटन थाने में नियुक्त किया गया है. वहीं, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक शशिकांत पयासी को अमदरा थाने से स्थानांतरित कर यातायात शाखा में भेजा गया है. इसके अलावा कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक अवधराज सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर अमदरा थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि इससे थानों की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी और कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट