रीवा जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में 50 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं. सभी को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालें. बताया जा रहा है कि कई पुलिसकर्मी लंबे समय से, करीब 8 से 10 साल तक एक ही जगह पर पदस्थ थे, जिसे देखते हुए यह व्यापक तबादला सूची तैयार की गई है.
रीवा में हुआ तबादला
आदेश के मुताबिक, सुबेदार सुगम चतुर्वेदी को यातायात थाना से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है. वहीं कार्यवाहक एएसआई रामानुज बागरी को अमहिया से बिछिया, एएसआई हीरामणि पटेल को डीएसबी शाखा से महिला थाना और कार्यवाहक एएसआई सुशील सिंह को मनिकवार चौकी से रक्षित केंद्र यानी पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है. इसके अलावा कार्यवाहक एएसआई मनोज बागरी को रायपुर कर्चुलियन से बैकुंठपुर और श्रीनिवास बागरी को महिला थाना से मनगवां भेजा गया है. प्रधान आरक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं. सुधा सिंह को पुलिस लाइन से जवा, अनिल साकेत को समान और अश्वनी शुक्ला को बैकुंठपुर से यातायात थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है. वहीं शिवाजीत मिश्रा और अशोक सिंह को पुलिस लाइन में अटैच किया गया है.
किस-किस के हुए हैं तबादले
प्रधान आरक्षक अनुराग तिवारी को बैकुंठपुर, राजेश साकेत को चाकघाट और दुर्गा तिवारी को गुढ़ में पदस्थ किया गया है. इसी तरह आरक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं. इनमें दिलीप तिवारी, राहुल पांडेय, मक्रध्वज द्विवेदी, विशाल सिंह, दुर्गेशनंदन पांडेय और दीपक कुशवाहा जैसे नाम शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. महिला आरक्षकों के तबादले भी इस सूची का हिस्सा हैं. शालिनी मिश्रा, नम्रता गुर्जिया, कनिष्का पांडेय, जूही त्रिपाठी, शिवानी सिंह, ज्योति पांडेय, पिंकी कुशवाहा, सकुन कुशवाहा और प्रिया शुक्ला को भी नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है.
इसके अलावा अन्य कई आरक्षकों जैसे नीरज पांडेय, मयंक शुक्ला, अजय सिंह चौहान, शैलेन्द्र सूर्यवंशी, विवेक सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, शिवम द्विवेदी, महेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदीप सिंह, मयंक गौतम, अर्पित सिंह बघेल, प्रिंस सिंह, शंकर साकेत, अंकित दुबे, चंद्रकांत, सुधीर शुक्ला, उमेश मिश्रा, आरती सिंह, दुष्यंत सिंह, दीपांशु और आरती मिश्रा के भी तबादले किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी बिना देरी किए अपने नए पदस्थापन स्थल पर ज्वाइन करें और इसकी सूचना समय पर कार्यालय को दें. आदेश की प्रति सभी संबंधित थाना प्रभारियों और विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है. इस बड़े फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


