सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की लाडली बहनों को बड़ी सौगात दी. उन्होंने लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी करते हुए एक क्लिक के जरिए महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की. इस दौरान कुल 1836 करोड़ रुपए सीधे हितग्राहियों के खातों में भेजे गए, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहीं बहनों के चेहरे खिल उठे.
महिलाओं को मिले 1500 रुपये
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं का सम्मान भी किया और कहा कि सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है. इस योजना के तहत अब हर महीने मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया गया है, जिसका लाभ करीब 1.25 करोड़ महिलाएं उठा रही हैं. इससे महिलाएं न केवल अपने घर के खर्च संभाल रही हैं बल्कि छोटी बचत और रोजगार के अवसर भी तलाश पा रही हैं.
सरकार के अनुसार, अब तक इस योजना के जरिए 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है. साल 2023 में शुरू हुई यह योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनकर उभरी है और हर महीने नियमित रूप से इसका लाभ दिया जा रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को भी गति दी. करीब 115 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया. इनमें आष्टा में सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण, पार्वती नदी पर घाट, जावर में नेवज नदी का पुनरुद्धार, मेहतवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिद्दीगंज में उपतहसील भवन, आष्टा में राजस्व कार्यालय और आष्टा-शुजालपुर रोड पर पुल जैसे कार्य शामिल हैं. ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


