P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशNo Gas Cylinder: इन इलाकों में खत्म होगी LPG सप्लाई, 3 महीने...

No Gas Cylinder: इन इलाकों में खत्म होगी LPG सप्लाई, 3 महीने में बदलना होगा सिस्टम

इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. गैस और तेल की सप्लाई को लेकर दिक्कतें बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.अब शहर में सभी व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए तीन महीने के भीतर पीएनजी गैस कनेक्शन लेना जरूरी किया जा रहा है. इसमें मैरिज गार्डन, होटल और बड़े स्तर पर गैस इस्तेमाल करने वाले शामिल हैं. इस संबंध में बाल भवन में हुई बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान ने साफ निर्देश जारी किए.

अब इन्हें नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

प्रशासन का कहना है कि जिन इलाकों में अवंतिका और राजस्थान गैस एजेंसी की पाइपलाइन पहले से बिछ चुकी है, वहां के सभी कमर्शियल यूजर्स को तय समय में पीएनजी कनेक्शन लेना ही होगा. अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो उसे कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी. सिर्फ व्यावसायिक ही नहीं, बल्कि रिहायशी इलाकों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. खासकर पॉश कॉलोनियों और बड़ी हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोगों को आने वाले समय में एलपीजी सिलेंडर से छुटकारा मिल सकता है. प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जहां पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां धीरे-धीरे सिलेंडर सप्लाई खत्म की जाएगी.

पाएनजी गैस लेने की अपील

जिन क्षेत्रों में अभी पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां अगले तीन से चार महीने में काम पूरा करने की योजना है. इसके बाद उन इलाकों में भी सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी. कलेक्टर ने सभी संचालकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द आवेदन कर पीएनजी कनेक्शन ले लें. हालांकि इस फैसले को लेकर मैरिज गार्डन और अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों ने कनेक्शन की प्रक्रिया और लागत को लेकर सवाल उठाए हैं. इस पर कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि पीएनजी का खर्च ज्यादा बोझ नहीं बनेगा और इससे कामकाज भी आसान होगा. वहीं आम लोगों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर भी बाजार में उपलब्ध कराया है. इसे बिना किसी झंझट के सीधे खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 1642 रुपए तय की गई है, जबकि रिफिल के लिए 645 रुपए खर्च करने होंगे. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच यह कदम राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट