P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजवा में व्यापारियों का महाकुंभ सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों का हुआ भव्य...

जवा में व्यापारियों का महाकुंभ सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों का हुआ भव्य सम्मान

रीवा/ अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल — रीवा जिले के तराई अंचल में बसे ऐतिहासिक नगर जवा में रविवार को तहसील स्तरीय व्यापार महाकुंभ एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। तमसा नदी के पावन तट और शीतला माई की नगरी में स्थित राज पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन जवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं सचिव मोतीलाल सोनी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता के स्वागत और माल्यार्पण से हुआ। दीप प्रज्वलन कर मां लक्ष्मी की वंदना के साथ समारोह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीलाल सोनी ने की, जबकि मंच संचालन व्यापार मंडल संरक्षक जटाशंकर द्विवेदी ने किया।

यह भी पढ़ें –ग्रामीणों ने चद्दर में लपेटकर 5 किमी पैदल चलकर महिला को पहुंचाया अस्पताल – Khabar Digital

इस विशेष आयोजन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर मिश्रा, डभौरा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती माया गुप्ता, अतरैला मंडल अध्यक्ष सालिकराम साहू, एडवोकेट शिवकुमार मिश्रा, निज सचिव राममित्र शर्मा सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

समारोह में जवा क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारियों और पत्रकारों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता द्वारा मंच से महत्वपूर्ण मांगपत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें सिविल न्यायालय की स्थापना, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, राष्ट्रीयकृत बैंक और विश्रामगृह की मांग शामिल रही। इन मांगों पर विधायक दिव्यराज सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि “जनता की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी और शीघ्र क्रियान्वयन होगा।”

यह भी पढ़ें – कुत्ते का बना आधार कार्ड फर्जी: कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश – Khabar Digital

इस आयोजन में व्यापार मंडल के संरक्षक विनोद मिश्रा, कोषाध्यक्ष मानिक लाल सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतानंद मिश्रा, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता सहित हजारों व्यापारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – पंजाब के कुछ इलाकों में आई बाढ़ वरिष्ठ अधिकारियों से शिवराज ने ली जानकारी – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट