MP Election 2023 : भोपाल विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, सूची जारी

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक दालों ने अपनी कमर कस ली है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सातों विधानसभा सीटों पर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने अपनपे प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

राजधानी भोपाल में परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने बीते रविवार को एक पत्रकार वर्ता में कहा कि उनकी पार्टी इस साल मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने का फैसला लिया है। पार्टी ने निर्णय लिया है, कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी संपूर्ण मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

हजूर से गायत्री मालवीय, बैरसिया से प्रकाश अहिरवार, मध्य से दुर्गा प्रसाद कुशवाह, भोपाल दक्षिण से बंते बुद्ध भूषण, उत्तर से डेनी भाई, नरेला से बीनी जार्ज, गोविंदपुरा से शोभा की घोषणा की है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment