विधायक शर्मा के जन्मदिन पर 336 आंगनबाड़ियों में भोजन व मनोरंजन सामग्री बांटी

भोपाल : बीते दिनों भोपाल में सम्पन्न हुए भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान में पधारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में संगठन की मजबूती के लिए कई मंत्र दिए थे। इनमें से एक मंत्र था कि कार्यकर्ता अपने जन्मदिन को आंगनबाड़ियों के बच्चों के साथ मनाएं। उनके इस मंत्र पर सबसे पहले अमल भोपाल की हुजूर विस में हुआ। जहां विधायक रामेश्वर शर्मा के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी मंे जाकर विधायक का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने हुजूर की 336 आंगनबाड़ियों में पहुंचकर बच्चों के साथ रामेश्वर शर्मा का जन्मदिन मनाते हुए बच्चों को पाठ्य सामग्री, खाद्य सामग्री के साथ खिलौने और गिफ्ट वितरित किए। हुजूर के वार्ड क्रमांक - 80 में दामखेड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र और संत नगर के सब्जी मंडी आंगनबाड़ी केन्द्र के जन्मोत्सव कार्यक्रम में विधायक शर्मा भी सम्मिलित हुए जहां बच्चों ने उन्हें गुलाब का फूल देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक शर्मा ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें विभिन्न उपयोगी सामग्री भेंट की। 

दिनभर चलता रहा बधाइयों का सिलिसला

विधायक रामेश्वर शर्मा सोशल मीडिया की दुनिया का एक चर्चित नाम हैं। उनके फेसबुक पर 5 लाख 15 हजार से अधिक और ट्विटर पर 1 लाख 77 हजार से अधिक फॉलोअर हैं। बुधवार को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की बधाई और मंगलकामनाओं का तांता लगा रहा। इस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित देश व प्रदेश भर की नामचीन हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान विधायक रामेश्वर के सोशल मीडिया से सभी की शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया गया। 

जन्मदिन के दिन भी जन कार्य में सक्रिय रहे रामेश्वर

विधायक रामेश्वर शर्मा प्रदेश का एक ऐसा नाम है, जो अपने क्षेत्र में विकास की रफ्तार, प्रभावी नेतृत्व और बेबाक शैली के लिए जाना जाता हैं। उनके द्वारा हुज़ूर विधानसभा में कराए गए कार्यों का आलम यह है कि खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें कई कार्यक्रमों में विकास पुरुष कहकर संबोधित किया। हालहि में उनके चाचा श्री गंगाराम शर्मा के निधन के बाद जनता के लिए दिनरात तत्पर रहने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा कुछ दिनों से घर पर थे, लेकिन जैसी ही पारिवारिक परंपराएं पूरी हुईं, विधायक शर्मा फिर अपने उसी अंदाज में सामने आ गए। बुधवार को स्वयं का जन्मदिन होने के बावजूद भी वह 6-लेन का दौरा करने पहुंच गए। इतना ही नहीं, उन्होंने जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई जगह पौधरोपण भी किया। दरअसल आज विधायक रामेश्वर शर्मा का जन्मदिन है, जिसकी खबर लगते ही सुबह से उनके घर के बाहर उन्हें चाहने वालों का तांता लग गया। अपने समर्थकों के जुटने के बाद भी विधायक शर्मा सिक्स लेन का दौरा करने गए। इसके साथ ही हुजूर विधानसभा के कान्हा कुंज दानिश हिल्स व संतनगर में पौधरोपण भी किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment