Chhattisgarh Placement Camp : छत्तीसगढ़ में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के कई जिलों में मार्च के दूसरे सप्ताह में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जहां निजी कंपनियां कई पदों पर भर्ती करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।
बलरामपुर में 10 मार्च को कैंप
जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार 10 मार्च 2026 को शासकीय आईटीआई रामानुजगंज में जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से निजी कंपनियां 608 पदों पर भर्ती करेंगी। भर्ती में क्वालिटी इंस्पेक्टर, सुरक्षा गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, अकाउंटेंट, मार्केटिंग मैनेजर, टीआरजी ऑफिसर और लेबर जैसे पद शामिल हैं।
बीजापुर में 10 मार्च को कैंप
बीजापुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में भी 10 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप के जरिए करीब 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। फिलहाल यह मौका पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9893026590 पर संपर्क कर सकते हैं।
कोरिया में 9 मार्च को कैंप
कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 9 मार्च को निशुल्क प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। यह कैंप जिला पंचायत के पीछे गढ़ कलेवा के पास लगाया जाएगा। यहां रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 10 और कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को करीब 15 से 18 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
ये दस्तावेज लाना अनिवार्य
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को तय समय पर कैंप स्थल पर पहुंचना होगा।


