Anirudh Ravichander and Kavya Maran:-अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन शादी करने जा रहे हैं, ऐसे में इस शादी की तैयारी के बीच हाल ही में उनका एक प्रपोजल वीडियो भी वायरल हुआ था। मशहूर संगीतकार और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
इनकी शादी की चर्चा हर जुबान पर है। इन दोनों की शादी ग्रीस में है जहां पर यह दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
कई वीआईपी मेहमान होंगे शामिल
मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी ग्रीस में होने जा रही है इस शादी में शामिल होने के लिए सुपरस्टार रजनीकांत और एमके स्टालिन समेत कई सुपरस्टार और वीआईपी मेहमान अनिरुद्ध और काव्या की शादी में शामिल होने वाले हैं। शादी में शामिल होने के लिए सभी मेहमान विदेश के लिए रवाना हो चुके हैं।
ग्रीस में होगा शादी का जश्न
खबरों के मुताबिक, अनिरुद्ध और काव्य की शादी ग्रीस में आयोजित की गई है जिसका जश्न 10 और 11 नवंबर को ग्रीस में होने की बात कही जा रही है।
खबर यह भी है कि इस शादी में केवल परिवार के लोगों और बहुत ही खास दोस्तों को शामिल किया गया है। खबरों की माने तो आने वाले 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन आयोजित किया जा सकता है।








