बंडोल में शराब दुकान के सामने बोतलों और पाउच का अंबार, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

बंडोल में शराब दुकान के सामने बोतलों और पाउच का अंबार, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

राकेश यादव, सिवनी। बंडोल स्थित देशी शराब दुकान के सामने इन दिनों शराब की खाली बोतलों और पाउच का अंबार लगा हुआ है। शराब दुकान के आसपास का नजारा देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यहां शराब पीने वालों को खुलेआम सुविधाजनक माहौल मिल रहा है। दुकान के सामने और सड़क किनारे बने पुल के पास सुबह से शाम तक लोग बैठकर शराब का सेवन करते नजर आते हैं।

गौरतलब है कि बंडोल शराब दुकान से सिवनी जिला मुख्यालय की ओर जाने वाला यह प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं, विद्यार्थी और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क और पुल के आसपास शराबियों का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी और असुरक्षा का कारण बन रहा है। विशेषकर महिलाओं और छात्राओं को इस मार्ग से गुजरते समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकान के सामने लगातार खाली बोतलें और पाउच जमा होना तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन होना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

आखिर शराब ठेकेदार की जिम्मेदारी क्या है? क्या शराब दुकान के आसपास साफ-सफाई और नियमों का पालन सुनिश्चित करना ठेकेदार का दायित्व नहीं है? आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे शराबियों के जमावड़े पर रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि महिलाओं, छात्राओं और आम राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

लाड़ली बहनों को मिली खुशखबरी: 13 नवंबर को खातें में आयेंगे 1500 रुपये की 42वीं किस्त

4 minutes ago

MP में रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, लोकायुक्त की कार्रवाई में 9 पकड़े गए, पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर

31 minutes ago

2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी में जुटी बीजेपी सरकार

about 1 hour ago

ओडिआ मोहल्ला विवाद: सोनकर समाज ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago

स्वच्छता सर्वेक्षण: जबलपुर ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, संस्कारधानी बनी 'स्वच्छधानी'

about 1 hour ago

जबलपुर के पनागर में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का निरीक्षण, पराली प्रबंधन और आधुनिक बुआई पर जोर

about 2 hours ago

और पढ़ें

लाड़ली बहनों को मिली खुशखबरी: 13 नवंबर को खातें में आयेंगे 1500 रुपये की  42वीं किस्त
मध्यप्रदेश

18 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता, सभी राज्य मंत्रियों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश
नेशनल न्यूज़

18 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता, सभी राज्य मंत्रियों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश

MP में रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, लोकायुक्त की कार्रवाई में 9 पकड़े गए, पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर
मध्यप्रदेश

MP में रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, लोकायुक्त की कार्रवाई में 9 पकड़े गए, पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर

2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी में जुटी बीजेपी सरकार
मध्यप्रदेश

2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी में जुटी बीजेपी सरकार

Godzilla minus One अब देख पाएंगे Netflix पर हिंदी में, कई भाषाओं में उपलब्ध
फिल्म रिलीज

Godzilla minus One अब देख पाएंगे Netflix पर हिंदी में, कई भाषाओं में उपलब्ध

ओडिआ मोहल्ला विवाद: सोनकर समाज ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई
मध्यप्रदेश

ओडिआ मोहल्ला विवाद: सोनकर समाज ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

स्वच्छता सर्वेक्षण: जबलपुर ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, संस्कारधानी बनी 'स्वच्छधानी'
मध्यप्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण: जबलपुर ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, संस्कारधानी बनी 'स्वच्छधानी'

जबलपुर के पनागर में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का निरीक्षण, पराली प्रबंधन और आधुनिक बुआई पर जोर
मध्यप्रदेश

जबलपुर के पनागर में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का निरीक्षण, पराली प्रबंधन और आधुनिक बुआई पर जोर

यूनिसेफ और मेटा के वित्तीय संबंधों को लेकर मानव अधिकार आयोग ने जताई चिंता, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को लिखा पत्र