भारत•

नर्मदा नदी में विशाल नाव रैली: 10 प्रमुख मांगों के साथ, मेधा पाटकर ने उठाई मछुआरों की आवाज

नर्मदा नदी में विशाल नाव रैली: 10 प्रमुख मांगों के साथ, मेधा पाटकर ने उठाई मछुआरों की आवाज

बड़वानी/ खबर डिजिटल। नर्मदा नदी में विशाल नाव रैली निकालकर विस्थापित मछुआरों ने 10 प्रमुख मांगों को मध्यप्रदेश सरकार के सामने रखा। सोमवार को नर्मदा बचाओ आंदोलन के नेतृत्व में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के सहयोग से नर्मदा घाटी के विस्थापित मछुआरों ने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। नर्मदा नदी में विशाल नाव रैली का उद्देश्य वर्षों से लंबित मछुआरा समुदाय की समस्याओं की ओर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना था। इस नाव रैली और जल सत्याग्रह में बड़वानी, धार, खरगौन और अलीराजपुर जिलों के सैकड़ों मछुआरा परिवार शामिल हुए। आंदोलनकारियों का कहना है कि सरदार सरोवर परियोजना एक अंतरराज्यीय परियोजना है, इसलिए इससे जुड़े लाभ, हानि और पुनर्वास संबंधी सभी निर्णय नर्मदा ट्रिब्यूनल के फैसले के अनुसार ही लागू किए जाने चाहिए।

MP Samadhan Yojana: 28 फरवरी तक जमा करें बकाया बिल, सरचार्ज में 90% की छूट - Khabar Digital

नाव रैली के दौरान मेधा पाटकर मछुआरों के साथ नाव में मौजूद रहीं । इसके बाद बड़वानी कलेक्टर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित मछुआरों को नर्मदा ट्रिब्यूनल के निर्णय के अनुसार अधिकार देने की प्रमुख मांग की गई है। इसके अलावा, प्रस्तावित नर्मदा मत्स्य सहकारी उत्पादन एवं विपणन संघ के पंजीकरण, विस्थापित मछुआरों के पुनर्वास, आवास, आजीविका की व्यवस्था तथा मत्स्य व्यवसाय को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त कर सहकारी समितियों को सौंपने जैसी अहम मांगें शामिल हैं।

आंदोलनकारियों की 10 प्रमुख मांगें

  • जलाशय में बढ़ते प्रदूषण पर रोक, अवैध रेत खनन पर कड़ी कार्रवाई
  • क्रूज संचालन से मछुआरों की आजीविका पर पड़ रहे प्रभाव का समाधान
  • जलस्तर में गिरावट से मत्स्याखेट को हो रहे नुकसान पर ठोस कदम
  • मछुआरों को किसान का दर्जा
  • केसीसी कार्ड की सुविधा
  • बंद अवधि में आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि
  • पुलिस-प्रशासन द्वारा कथित उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई

27 करोड़ का चावल सड़ गया, लेकिन गरीबों को नहीं मिला… – Khabar Digital

मेधा पाटकर ने दी चेतावनी

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा कि नर्मदा घाटी के मछुआरे विस्थापन के सबसे बड़े पीड़ित हैं, लेकिन दशकों बाद भी उन्हें उनके कानूनी अधिकार नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक और उग्र किया जाएगा।

नर्मदा ट्रिब्यूनल के फैसले की धारा XI, उपधारा V(8) के अनुसार सरदार सरोवर जलाशय में मत्स्य पालन का अधिकार राज्य शासन के पास है। इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के मुख्य सचिवों को पूर्व में पत्र भी लिखा जा चुका है। इसके बावजूद मछुआरों को अब तक उनके वैधानिक अधिकार नहीं मिल पाए हैं।

बजट में किसानों को क्या मिला ? शिवराज ने दी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर – Khabar Digital

https://www.youtube.com/watch?v=DgEOj2ANwY0
शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 6 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...