P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeभारतगर्मी में पिएं ठंडी मसाला छाछ, मिनटों में बनाएं ये आसान रेसिपी

गर्मी में पिएं ठंडी मसाला छाछ, मिनटों में बनाएं ये आसान रेसिपी

गर्मी का मौसम शुरू होते ही ठंडे और ताजगी देने वाले पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में मसाला छाछ एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आती है. यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी लगभग हर किचन में मिल जाती है.

ऐसे बनाए छाछ

मसाला छाछ बनाने के लिए सबसे पहले दही की जरूरत होती है. ताजा दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. इसके बाद उसमें ठंडा पानी मिलाकर उसे पतला कर लें. आमतौर पर एक कप दही में दो कप पानी मिलाना सही माना जाता है, लेकिन आप अपनी पसंद के अनुसार इसे थोड़ा गाढ़ा या पतला रख सकते हैं.

अब इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले डाले जाते हैं. इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, साधारण नमक और थोड़ा सा चाट मसाला मिलाया जाता है. ये सभी मसाले छाछ को एक खास स्वाद देते हैं और इसे और भी स्वादिष्ट बना देते हैं. इसके अलावा बारीक कटा हुआ हरा धनिया और पुदीना डालने से इसका स्वाद और ताजगी दोनों बढ़ जाती है.

अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं. इससे छाछ में हल्की तीखापन आ जाता है जो गर्मी में काफी अच्छा लगता है. कुछ लोग इसमें करी पत्ते और राई का तड़का भी लगाते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी अलग और खास हो जाता है. सभी चीजों को मिलाने के बाद छाछ को एक बार फिर अच्छे से मिक्स कर लें ताकि मसाले पूरी तरह घुल जाएं. इसके बाद इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडी छाछ पीने में ज्यादा स्वादिष्ट लगती है और गर्मी से तुरंत राहत देती है.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट