हिमाचल के सेब किसानों पर अडानी के खिलाफ बोलकर फंस गईं प्रियंका गांधी वाड्रा!

नई दिल्ली। मौसम की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश के सेब बागबानों पर सियासत अपना रंग दिखाने लगी है. अदाणी द्वारा स्थानीय मंडी से प्रतिस्पर्धी दामों के कारण बड़ी संख्या में सेब किसान अदाणी के सीए स्टोरेज सेंटर्स (कंट्रोल एटमॉस्फियर स्टोरेज) पहुंच रहे हैं. ठियोग के सैंज, रोहड़ू के मेंहदली और रामपुर के बिथल में बने स्टोर्स में लगभग 10 दिन के भीतर कुल 5000 मीट्रिक टन से अधिक सेब खरीदी हो चुकी है. 

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश दौरे से दो रोज पूर्व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर के जरिए अदाणी पर सेब के दाम गिराने और बागबानों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए सियासत गरमा दी है. हालांकि प्रमुख तथ्यों को उजागर न करने और अपने ही शासन में विषय की गंभीरता को राजनीति से जोड़ने के चक्कर में प्रियंका की आलोचना भी हो रही है.      

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट करते कहा कि अदाणी के दाम जारी करने के बाद सेब की पेटियां स्थानीय मंडी में पहले से एक तिहाई दाम पर बिक रही हैं. इससे सेब किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि स्थानीय स्थिति बेहतर होने और भ्रामक जानकारियों का शिकार होने के कारण प्रियंका को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है. 

Topics:
Share:


Related Articles


Leave a Comment