अलीराजपुर,नावेद रजा/खबर डिजिटल/चंद्रशेखर आज़ाद नगर(भाबरा) में झाबुआ जिले के थांदला से मजदूरी करने आई एक आदिवासी गर्भवती महिला ने सड़क पर लड़की को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार सुतरेटी रोड पर रहने वाले अर्जुन सोलंकी अपनी पत्नी काली के साथ हर साल मजदूरी के लिए यहां आते हैं। दोनों बस स्टैंड के समीप रपट के पास ही अस्थायी8 तंबू में रह रहे थे। शनिवार को काली को प्रसव पीड़ा हुई। वह पत्नी को लेकर जा रहा था, तभी रपट के बीच में ही डिलेवरी हो गई। लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया, जो करीब आधे घंटे बाद पहुंची। तब तक ट्रैफिक भी रुका रहा। एंबुलेंस की मदद से मां और नवजात को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मां और बच्ची दोनों पूरी तरह से स्वस्थ
यहां भी पड़े-अलीराजपुर में दलित–मुस्लिम–आदिवासी एकता को लेकर हुई रणनीतिक बैठक


