भोपाल/ खबर डिजिटल। भारत के यशस्वी और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भोपाल में एक विशेष और भव्य स्वदेशी मेला Bhopal Swadeshi Mela का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा किया जा रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत Atmanirbhar Bharat के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। 16 से 19 सितंबर तक भोपाल हाट परिसर में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखेगी।
भोपाल हाट में Bhopal Swadeshi Mela 2025 का शुभारंभ
यह स्वदेशी मेला केवल एक प्रदर्शनी या खरीद-बिक्री का स्थान नहीं होगा, बल्कि इसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं, और स्थानीय उत्पादों की झलक दिखेगी। मेले में स्वदेशी व्यंजन, पारंपरिक खानपान, स्थानीय शिल्पकला, साज-सज्जा की वस्तुएं, हाथ से बने वस्त्र, जैविक उत्पाद और हर्बल सामग्री आदि जैसे प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वदेशी मेले का किया शुभारंभ
स्वदेशी मेले का शुभारंभ हाट परिसर, डीबी मॉल के पास, भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। सीएम ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए “वोकल फॉर लोकल” और “स्वदेशी अपनाओ-आत्मनिर्भर बनाओ” जैसे संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस मेले में सहभागी बनें।
CM Mohan Yadav Schedule 16 September: भोपाल में स्वदेशी मेला और विभागीय बैठकें – Khabar Digital


