P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआदिवासी समुदाय ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.. सरकारी जमीन...

आदिवासी समुदाय ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.. सरकारी जमीन की मांग

आवास, मैदान, धार्मिक स्थल की मांग

सिवनी जनपद/देवेंद्र नामदेव/खबर डिजिटल/ जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम भुरकलखापा औद्योगिक क्षेत्र है, यहां पर शासकीय भूमि पर लगातार उद्योगों के लिए आरक्षित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को जनसुनवाई में ज्ञापन देते हुए लिखा है कि ग्राम वासियों के सामान्य कामकाज और पशुओं के चारागाह, बच्चों के खेल के मैदान, आवास, धार्मिक स्थल के लिए भूमि को आरक्षित रखा जाए।

ग्रामीणों ने की मांग
ग्रामीणों ने आवेदन में लिखा है कि जिला व्यापारी एवं उद्योग केंद्र सिवनी द्वारा न्यायालय कलेक्टर के आदेश के बाद औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु शासकीय भूमि प्रदान की गई है, भुरकलखाप की बहुत सी शासकीय भूमि अभी खाली है, जिसे ग्राम के निवासियों का सामान्य कामकाज और मवेशी की चरागाह साथ ही अन्य उपयोगों के लिए आरक्षित की जाए, ताकि उद्योगों को साथ-साथ सामान्य जीवनशैली के लिए भी भूमि उपलब्ध हो।

आदिवासी बाहुल्य इलाका
मध्यप्रदेश शासन द्वारा भुरकलखापा के ग्रामीण आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आते हैं, आदिवासी वर्ग की संस्कृति धार्मिक एवं परंपरागत कार्य हेतु भूमि आरक्षित नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जनसुनवाई के माध्यम से आवेदन देते हुए आदिवासी वर्ग की संस्कृति और उनके उपयोग की भूमि को उन्हें सौंपने के लिए आवेदन दिया है, ताकि दैनिक कामकाज में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट