P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशट्रॉमा सेंटर बना शोभा की सुपारी… प्रेमी युगलों का बना अड्डा!

ट्रॉमा सेंटर बना शोभा की सुपारी… प्रेमी युगलों का बना अड्डा!

अभी तक शुरुआत को तरस रहा सेंटर

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ नेशनल हाईवे 547 छिंदवाड़ा नरसिंहपुर सागर मार्ग पर एक मात्र अमरवाड़ा बाईपास पर बना ट्रॉमा सेंटर अपने शुभारंभ की राह तक रहा है। नेशनल हाईवेपर दुर्घटना में घायल को तत्काल उपचार देने के उद्देश्य से ट्रामा सेंटर बनाए जाते हैं, लेकिन यह ट्रॉमा सेंटर केवल नाम मात्र का है। जब से नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा नरसिंहपुर बना है, तभी ट्रॉमा सेंटर का निर्माण हुआ था, लेकिन अभी तक इसका शुभारंभ नहीं किया गया है, ना ही कोई मशीन है और ना ही किसी डॉक्टर की व्यवस्था की गई है। उचित इलाज के अभाव से कई बार एक्सीडेंट में घायल लोग की मौत हो जाती है। ट्रॉमा सेंटर के सामने ट्रक और बोरिंग मशीन पार्क की जा रही है, जिसकी आड़ लेकर कई संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम भी दिया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि यहां पर चोरी की बाइक रखी जाती है, और फिर स्थिति देखते हुए, यहां से चोरी की बाइक ले जा लेते हैं। वहीं प्रेमी युगल बैठकर यहां संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देते हैं और ट्रॉमा सेंटर के अंदर कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी देखने को मिली है।

ट्रॉमा सेंटर बना नशेड़ियों प्रेमी युगलों, चोरों का अड्डा
नेशनल हाईवे पर स्थित लाखों की लागत का ट्रॉमा सेंटर नशेड़ियों और आवारा असामाजिक तत्व प्रेमी युगलों का अड्डा बन गया है। शाम ढलते ही ट्रॉमा सेंटर पर जाम टकराने लगते हैं, तो कभी प्रेमी युगल प्यार की पींगे लगाते हुए दिखाई देते हैं। संबंधित अधिकारियों ने अगर इस और अपना ध्यान आकर्षित नहीं किया, तो बहुत जल्द ही ट्रॉमा सेंटर खंडहर पर तब्दील हो जाएगा और यहां खुलेआम आपत्तिजनक गतिविधियों को अंजाम दिए जाने लगेंगी, जिसका सबूत है कि मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली है।

एक्सीडेंटल पॉइंट के सामने ही बना है ट्रामा सेंटर
अमरवाड़ा बाईपास पर स्थित ट्रॉमा सेंटर के सामने चौराहा बना हुआ है, जिसका एक मार्ग घोघरी रोड जाता है, दूसरा अमरवाड़ा नगर आता है, तीसरा मार्ग नरसिंहपुर और चौथा छिंदवाड़ा की ओर जाता है। वाहनों की अधिकता और बिना सूचना पटल के कारण इस चौराहे पर हर कभी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, कभी-कभी तो दुर्घटना इतनी बड़ी होती है कि लोगों को सीधा नागपुर छिंदवाड़ा रेफर करना पड़ता है, लेकिन संबंधित अधिकारी ट्रॉमा सेंटर चालू कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। यदि ट्रॉमा सेंटर चालू रहता तो एक्सीडेंट में घायल लोगों को तत्काल उपचार मिल सकता है।

जिम्मेदार जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी दें ध्यान
अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा नरसिंहपुर मार्ग पर बने ट्रॉमा सेंटर को प्रारंभ कराने के लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों को ध्यान आकर्षित करना चाहिए, और संबंधित अधिकारियों से बात कर ट्रॉमा सेंटर को जल्दी चालू करवाना चाहिए, ताकि एक्सीडेंट में घायल लोगों को तत्काल इलाज मिल सके।

इनका कहना है-
अमरवाड़ा ट्रामा सेंटर नेशनल हाईवे डिपार्टमेंट के अंतर्गत आता है उन्हें तत्काल अवगत करके अपने अधिकार में लेकर उसे जल्द ही व्यवस्थित कर ट्रामा यूनिट चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।
हेमकरण धुर्वे,एसडीएम अमरवाड़ा

ट्रामा सेंटर चालू करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा और मैं माननीय सांसद जी से इस संबंध में जल्दी चर्चा करके ट्रामा सेंटर चालू कराएंगे।
राजा कमलेश शाह,विधायक अमरवाड़ा

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट