P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBetul News : कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने की समीक्षा… जिला विकास सलाहकार...

Betul News : कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने की समीक्षा… जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक

लंबित कार्यों के बारे में ली जानकारी

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की अध्यक्षता में 13 दिसंबर को आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा की। विभागवार कार्यों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने की प्रमुख एजेंडों पर की चर्चा
कलेक्टर सूर्यवंशी ने बैठक में शामिल किए जाने वाले प्रमुख एजेंडों, विकास योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग तथा लंबित कार्यों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही खामियों को पूरी तरह से दूर करने के निर्देश दिए

जिले के विकास पर दिखा जोर
कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि समिति की बैठक जिले के विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग अपनी तैयारियों को समय सीमा में पूरा करें और जिन योजनाओं में विलंब हो रहा है, उनकी स्थिति व कारणों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट