P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशHarda News : डीआरएम ने रानी कमलापति-हरदा खंड का किया विंडो ट्रेलिंग...

Harda News : डीआरएम ने रानी कमलापति-हरदा खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण… दिए आवश्यक निर्देश

DRM त्यागी ने हरदा स्टेशन पर पुनर्विकास

हरदा/भोपाल/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ डीआरएम पंकज त्यागी द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर को रानी कमलापति से हरदा खंड का पर संरक्षा एवं विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने रानी कमलापति-हरदा सेक्शन पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान गाड़ी संचालन से जुड़े सभी संरक्षा मानकों एवं उक्त सेक्शन के ट्रैक, ब्रिजों, ओएचई, समपार फाटको का गहन अवलोकन किया।

बारीकी से गुणवत्ता को जांचा
साथ ही अमृत भारत योजना के तहत हरदा निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चल रहे पुनर्विकास कार्य एवं उनकी गुणवत्ता को बारीकी से जांचा एवं उन्होंने संबंधित को पुर्नविकास कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यात्री सुविधाओं का भी किया निरीक्षण
इसके अतिरिक्त डीआरएम ने हरदा स्टेशन पर आगामी नान इंटरलाकिंग कार्य के मद्देनजर सभी संरक्षा पहलुओं को परखा एवं यार्ड रिमाडलिंग कार्य से संबंधित सभी मानकों की जानकारी ली। साथ ही गाड़ी संचालन से जुड़े स्टेशन मास्टर पैनल की कार्यप्रणाली की जांच की। हरदा रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध मूलभूत यात्री सुविधाओं का भी डीआरएम द्वारा अवलोकन किया गया।

DRM पंकज त्यागी ने दिए निर्देश
DRM पंकज त्यागी द्वारा निरीक्षण के दौरान अप और डाउन लाइन पर बनी गुमटी पर लाइट व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। साथ ही गुड सेड और मर्चेंट कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान मर्चेंट कक्ष में लगा ताला खुलवाने को कहा लेकिन चाबी नहीं मिली, जो कर्मचारी की लापरवाही देखने को मिली, साथ ही लेबरों के लिए बॉस रुम ओर यूरिनल बनाने के भी निर्देश दिए, ताकि लेबरों को कोई परेशानी ना हो।

निरीक्षण में यह रहे मौजूद
इस निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर (समन्वय) दिनेश कुमार कलामे, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मध्य एवं दक्षिण) एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट