हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और इसे भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है. इस दिन लोग व्रत रखते हैं और अपने मन तथा इंद्रियों को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं. खास बात यह है कि इस व्रत में कुछ खास नियमों का पालन किया जाता है, जिनमें से एक प्रमुख नियम है चावल का सेवन न करना. कई लोग यह सवाल जरूर पूछते हैं कि आखिर एकादशी के दिन चावल क्यों नहीं खाया जाता. इसके पीछे धार्मिक मान्यताएं, पौराणिक कथाएं और कुछ वैज्ञानिक कारण भी बताए जाते हैं.
क्यों एकादसी में नहीं खाने चाहिए चावल
धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन चावल में पाप का वास माना जाता है. कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने पाप पुरुष को इसी दिन चावल में रहने का स्थान दिया था. इसलिए इस दिन चावल खाना अशुभ माना जाता है और व्रत का पूरा फल भी नहीं मिलता. एक पौराणिक कथा के अनुसार, महर्षि मेधा ने जब अपने शरीर का त्याग किया, तो उनके शरीर से ही चावल और जौ की उत्पत्ति हुई. यह घटना एकादशी के दिन हुई थी. इसलिए इस दिन चावल का सेवन करना उनके शरीर के अंश को खाने के समान माना जाता है, जिसे धार्मिक रूप से अनुचित समझा जाता है.
इसके अलावा एक और मान्यता यह भी है कि चावल को तामसिक भोजन माना जाता है. यानी यह शरीर में आलस्य और सुस्ती बढ़ाता है. जबकि एकादशी का व्रत मन को शांत और एकाग्र करने के लिए रखा जाता है. ऐसे में चावल खाने से साधना में बाधा आ सकती है. अगर वैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए, तो चावल में पानी की मात्रा अधिक होती है. यह शरीर को भारी महसूस कराता है और नींद या आलस्य बढ़ा सकता है. व्रत के दौरान हल्का और सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर और मन दोनों संतुलित रहें.
आयुर्वेद के अनुसार भी एकादशी पर अनाज से दूरी बनाना शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है और शरीर हल्का महसूस करता है. यही कारण है कि इस दिन फल, दूध या साबूदाना जैसी चीजें खाने की परंपरा है. विजया एकादशी की बात करें तो यह फाल्गुन माह में आने वाली एकादशी होती है और इसे विशेष रूप से फलदायी माना जाता है. इस दिन व्रत रखने से जीवन में सफलता, बाधाओं से मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा मिलने की मान्यता है.
यह भी पढ़ें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें- MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका
यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना फिर हुआ महंगा! जानें आज आपके शहर में क्या है नया रेट


