P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश​सिवनी के बल्लापुर में शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंं कर जले 12 आशियाने,...

​सिवनी के बल्लापुर में शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंं कर जले 12 आशियाने, आंखों के सामने खाक हो गई उम्र भर की कमाई

बल्लापुर गांव में 12 घर जलकर राख, मची चीख-पुकार

राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ सिवनी। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बंडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बल्लापुर में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत एक मकान में हुए शॉर्ट सर्किट से हुई थी, जिसने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया। चिलचिलाती धूप और हवा के झोंकों ने आग में घी का काम किया, जिससे देखते ही देखते लपटों ने एक के बाद एक 12 मकानों को अपनी आगोश में ले लिया।

​सब कुछ जलकर हुआ खाक

आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को अपने घरों से सामान निकालने तक का अवसर नहीं मिला। चीख-पुकार के बीच लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। इस आपदा में 12 परिवारों की बरसों की मेहनत से बनाई गई गृहस्थी, अनाज, कपड़े और कीमती दस्तावेज जलकर राख हो गए। गांव में इस वक्त मातम पसरा हुआ है और प्रभावित परिवारों के पास सिर छिपाने तक की जगह नहीं बची है।

​प्रशासनिक मुस्तैदी और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की कड़ी मशक्कत और ग्रामीणों के सहयोग के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी तबाही हो चुकी थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, एसडीओपी, तहसीलदार और बंडोल थाना प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया।

​मुआवजे की आस

राजस्व अधिकारियों के अनुसार, नुकसान इतना व्यापक है कि फिलहाल उसका सटीक आंकलन करना संभव नहीं है, लेकिन प्रारंभिक दृष्टि में लाखों की क्षति बताई जा रही है। विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए उचित सरकारी मदद और मुआवजे का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पूरा गांव इस मलबे के ढेर को देख सन्न है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट