P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराजगढ़ तलेन में ट्रक-बस टक्कर, यात्री घायल, तेज रफ्तार ट्रक ने बस...

राजगढ़ तलेन में ट्रक-बस टक्कर, यात्री घायल, तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारा टक्कर, दो बाइक सवार भी घायल

राजगढ़ तलेन में ट्रक बस टकराव

राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के तलेन में सोमवार सुबह करीब 8 बजे मुख्य चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने इकलेरा से इंदौर जा रही शिवशक्ति बस को टक्कर मार दी। बस चौराहे पर पहुंचते ही ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे बस अनियंत्रित होकर घिसटते हुए पास के एक मकान से जा टकराई। हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
घटना के समय ठंड के कारण चौराहे पर भीड़ कम थी, वरना यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था। टक्कर के बाद बस के साथ ही चौराहे के पास खड़े दो बाइक सवार भी चपेट में आ गए, जिन्हें भी तलेन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तलेन थाना प्रभारी राकेश दामले ने बताया कि घायल यात्रियों की पहचान और पते की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, ट्रक और बस को हटाकर चौराहा साफ कराया जा रहा है ताकि यातायात बाधित न हो और जाम की स्थिति न बने।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट