इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में इंदौर एनआरआई फोरम द्वारा आयोजित एनआरआई महापर्व के चौथे संस्करण का एक दिवसीय भव्य ओर इंदौरी आगाज बुधवार को सुबह से ही देखने को मिला आयोजन में इस वर्ष 27 देशों से 220 से अधिक एनआरआई प्रवासी चौथी बार इंदौर पहुंच गए है।
पारंपरिक खेलों का लिया आनंद
कार्यक्रम के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव सुबह से ही एनआरआई के साथ पारंपरिक खेल खेलते नजर आए , एनआरआई द्वारा आज सुबह 8 बजे से यशवंत क्लब में पारंपरिक भारतीय खेलों का विशेष आयोजन किया गया। इसमें गुल्ली डंडा, कबड्डी, पतंग उड़ाना, लट्टू और लंगड़ी जैसे पुराने देसी खेल के साथ इंदौरी नाश्ते का भी लुत्फ उठाया, जिसने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। आयोजन में हांगकांग, स्वीडन, जापान, यूके, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, अमेरिका, स्पेन, शारजाह, जर्मनी से इंदौरी इस आयोजन में पहुंचे है।
शाम के समय बिजनेस समिट का आयोजन
शाम के समय डेली कॉलेज परिसर में बिजनेस समिट का आयोजन किया जाएगा,वहीं समिट के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस समिट में विभिन्न देशों से आए प्रतिभागी इंदौर के भविष्य, विकास और निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।
बिजनेस समिट का आयोजन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर दुनिया के विभिन्न देशों से आए अतिथियों का पारंपरिक मालवी भोजन से आतिथ्य किया जाएगा, जिससे उन्हें इंदौर की सांस्कृतिक विरासत और स्वाद से रूबरू कराया जाएगा।


