मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इस साल परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब रिजल्ट की संभावित तारीख और इसे चेक करने का तरीका भी सामने आ गया है, जिससे छात्रों को काफी राहत मिल सकती है.
कब तक आएगा रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच पूरी हुई थीं. इसके बाद से ही कॉपियों की जांच का काम तेजी से चल रहा है. अभी तक 90 प्रतिशत कॉपियां चेक हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो संभावना है कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह या ये भी हो सकता है कि मई के फर्स्ट वीक तक जारी किया जाए. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया गया है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें. पिछले साल का रिजल्ट काफी अच्छा था और यह मई में आया था. इसमें कुल 74.48% छात्र पास हुए थे.
कहां चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाना होगा. वहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर पूरा रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है. रिजल्ट में छात्रों का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास या फेल की स्थिति जैसी जानकारी दी जाएगी. अगर किसी छात्र को अपने अंक से संतुष्टि नहीं होती है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है. इसके अलावा जो छात्र किसी विषय में पास नहीं हो पाते हैं, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


