P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Wedding Fight: शादी बनी जंग का मैदान, शराब से इनकार पर...

MP Wedding Fight: शादी बनी जंग का मैदान, शराब से इनकार पर दूल्हा-दुल्हन की पिटाई

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का खुशियों भरा माहौल अचानक हिंसा में बदल गया. वजह सिर्फ इतनी थी कि दूल्हे के परिवार ने मेहमानों को शराब देने से इनकार कर दिया. इस बात पर कुछ लोग इतने नाराज हो गए कि उन्होंने दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार पर हमला कर दिया.

शराब ना मिलने पर हाई वोल्टेज ड्रामा

घटना ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के पटाई गांव की बताई जा रही है. यहां रहने वाले एक युवक की शादी 30 मार्च को हुई थी. शादी के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची, तो घर में जश्न और रस्मों का दौर चल रहा था. मेहमान खाना खा रहे थे और परिवार के लोग खुशी मना रहे थे. तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे. दूल्हे और उसके परिवार ने शराब देने या उसके लिए पैसे देने से साफ मना कर दिया. इसके बाद माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गया. पहले कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. आरोप है कि गुस्साए लोगों ने दूल्हे, दुल्हन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की.

घर में रखा सामान लेकर गए

बताया जा रहा है कि जब झगड़ा बढ़ा तो वहां मौजूद अन्य मेहमान भी बीच-बचाव के लिए आगे आए. हालांकि इससे स्थिति और बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए. दूल्हे की मां और परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं. पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने सिर्फ मारपीट ही नहीं की, बल्कि घर में रखा सामान और कुछ नकदी भी लेकर चले गए. इस घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह खराब हो गया और खुशी का मौका डर और तनाव में बदल गया. बदमाश की पहचान मनोज जाटव, हरनाम, भीम और नवल किशोर जाटव के रूप में हुई

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट