P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Police Bharti 2026: 679 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई...नहीं...

MP Police Bharti 2026: 679 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई…नहीं तो छूट जाएगा मौका

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. पुलिस महानिरीक्षक (विसबल मुख्यालय), भोपाल ने पुलिस कॉन्स्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 पर नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें उन उम्मीदवारों को खास मौका मिलेगा जो संगीत में रुचि रखते हैं और पुलिस में करियर बनाना चाहते हैं. यह भर्ती लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है.

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 679 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम mponline.gov.in से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल MP Online पर जाकर फॉर्म भरना होगा. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सभी जरूरी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होने का प्रमाण होना जरूरी है.

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और ट्रेड टेस्ट शामिल होंगे. ट्रेड टेस्ट में उम्मीदवारों की संगीत से जुड़ी क्षमता को परखा जाएगा, जो इस भर्ती का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है.

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी: 250 रुपये देने होंगे. उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और फोटो. इस भर्ती के जरिए पुलिस विभाग में बैंड यूनिट को मजबूत किया जाएगा. यह यूनिट परेड, समारोह और विशेष आयोजनों में अहम भूमिका निभाती है. इसलिए विभाग ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना चाहता है जो न सिर्फ शारीरिक रूप से फिट हों बल्कि संगीत में भी दक्ष हों.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट