मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और इसके चलते लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है. बताया गया है कि करीब 45 जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. इस बदलाव का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है. दरअसल, प्रदेश में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और अन्य सक्रिय मौसम प्रणालियों की वजह से हो रहा है. इन सिस्टम्स के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे बादल तेजी से बन रहे हैं और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है. इसी के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.
कहां होगी बारिश
राज्य के कई बड़े संभाग जैसे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर इस मौसम बदलाव से प्रभावित हो सकते हैं. इन इलाकों में अचानक मौसम बिगड़ सकता है. दिन में जहां गर्मी का असर रहेगा, वहीं शाम होते ही तेज हवा और बारिश का दौर शुरू हो सकता है. कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 5 दिन काफी अहम रहने वाले हैं. इस दौरान अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय पर बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा. तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है.
किसानों को होगी दिक्कत
दमोह, जबलपुर, छतरपुर, पन्नाऔर कटनी में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की उम्मीद है. साथ ही श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में गरज के साथ झमाझम बारिश होगी. इस मौसम का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ सकता है. कई इलाकों में फसल कटाई का समय चल रहा है और ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा है. तेज हवा के कारण खड़ी फसल गिर सकती है, जबकि ओले गिरने से तैयार फसल खराब हो सकती है. इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी इंतजाम करें.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


