मध्यप्रदेश में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. प्रदेश के कई शहरों में शनिवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. सबसे ज्यादा गर्म नौगांव रहा, जहां पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि खंडवा में तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राजधानी भोपाल में 42.4 डिग्री, जबलपुर में 43.2 डिग्री, इंदौर में 41.1 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और ग्वालियर में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
यहां पड़ेगी तेज गर्मी
इसके अलावा शाजापुर, सागर, खरगोन, रायसेन, श्योपुर, नरसिंहपुर, गुना, खजुराहो, रतलाम, दतिया, दमोह और टीकमगढ़ जैसे कई जिलों में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिला और पारा 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया. भोपाल में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज होने से रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. लगातार बढ़ते तापमान के कारण शहर में लू जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में राजधानी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
43 डिग्री के पार पहुंच चुका है पारा
पिछले कुछ दिनों से भोपाल में दिन और रात दोनों का तापमान लगातार बढ़ रहा है. बीते पांच दिनों में दो बार तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है. वहीं रात के तापमान में भी तेजी से इजाफा हुआ है, जिससे उमस और गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. दूसरी तरफ प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम ने करवट भी ली. शनिवार को उमरिया, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, रीवा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, जबलपुर और मैहर समेत कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई. कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं बूंदाबांदी से मौसम थोड़ी देर के लिए बदला नजर आया.
यहां बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा समेत कुछ जिलों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हरदा, खरगोन, धार, झाबुआ, गुना, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे इलाकों में लू चलने और भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके


