P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशPM Kisan 14th kist: किसानों का इंतजार खत्म, इस दिन खाते में...

PM Kisan 14th kist: किसानों का इंतजार खत्म, इस दिन खाते में आएंगे 2000 रुपये, चेक करें डेट

PM Kisan 14th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. देशभर के करोड़ों किसानों को इस योजना के तहत हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनकी खेती और रोजमर्रा की जरूरतों में मदद मिलती है. अब सभी लाभार्थी अगली किस्त की तारीख और उससे जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं को लेकर उत्सुक हैं.

कब तक आएगी 14वीं किस्त

82 लाख किसान अगस्त 2025 से 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते में राशि किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. बता दें कि किसानों को 14वीं किस्त में 2000 हजार रुपये मिलेंगे. यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है. अब तक कई किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 14वीं किस्त को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं.

केवाईसी जरूर करवाये

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14वीं किस्त के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है. जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें यह प्रक्रिया जल्द पूरी करनी होगी. ई-केवाईसी नहीं होने पर किस्त अटक सकती है. इसके अलावा आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी का सही होना भी जरूरी है. कई मामलों में देखा गया है कि छोटी-छोटी गलतियों की वजह से किसानों को भुगतान नहीं मिल पाता. जैसे बैंक खाता नंबर गलत होना, आधार से लिंक न होना या आवेदन में त्रुटि होना. ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेजों की जांच कर लें और जरूरत पड़ने पर नजदीकी CSC केंद्र या आधिकारिक पोर्टल के जरिए सुधार कराएं. सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी उपलब्ध कराया है, जहां लाभार्थी अपनी किस्त की स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है. इससे यह पता चल जाता है कि किस्त जारी हुई है या नहीं.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट